खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर के मर्डर केस में कनाडा पुलिस ने एक और भारतीय नागरिक को अरेस्ट कर लिया है (Nijjar Murder Indian Arrested). आरोपी की पहचान 23 साल के अमनदीर सिंह के तौर पर हुई है. उसे कनाडा के ओंटारियो से अरेस्ट किया गया है. इसी केस में पहले तीन और भारतीय नागरिकों को कनाडा में अरेस्ट किया जा चुका है.
निज्जर मर्डर केस में एक और भारतीय नागरिक अरेस्ट, कनाडा पुलिस ने कहा- पर्याप्त सबूत मिल गए
Hardeep Singh Nijjar Murder केस में अमनदीप से पहले भारतीय नागरिक करण बराड़, कमलप्रीत सिंह और करणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था. उन पर Murder और हत्या की साजिश रचने के आरोप लगे थे. अब Canada Police ने क्या बताया?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम IHIT ने जानकारी दी है कि उन्होंने अमनदीप सिंह पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश का आरोप लगाया है. प्रेस रिलीज में कहा गया है कि IHIT को जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, अमनदीप सिंह पहले से ही एक दूसरे केस में पील रीजनल पुलिस की हिरासत में था.
कहा गया है कि मामले में चल रही जांच और कानूनी कार्यवाही के चलते गिरफ्तारी के बारे में ज्यादा जानकारी रिलीज नहीं की जा सकती.
ये भी पढ़ें- हरदीप सिंह निज्जर मर्डर केस में अब कनाडाई सांसद ने कहा- 'भारत सरकार ने करवाई हत्या... '
अमनदीप से पहले इस मामले में करण बराड़, कमलप्रीत सिंह और 28 साल के करणप्रीत सिंह को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया जा चुका है. उन्हें अल्बर्टा के एडमॉन्टन इलाके से पकड़ा गया था. उन पर भी हत्या के साथ-साथ हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए गए थे.
सबूतों के इंतजार में जयशंकर!निज्जर मामले में तीन भारतीयों की गिरफ्तारी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि भारत को इंतजार रहेगा कि कनाडाई पुलिस उन तीन नागरिकों के बारे जानकारी साझा करे. उन्होंने कहा था कि तीनों संदिग्ध साफ तौर पर किसी तरह के गैंग बैंकग्राउंड से हैं. मामले को लेकर मंत्री आगे बोले,
निज्जर हत्या पर कनाडा में जो कुछ हो रहा है वो उनकी इंटरनल पॉलिटिक्स के चलते हो रहा है और इसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है. कनाडा ने कभी कोई सबूत नहीं दिया. वो कुछ मामलों में हमारे साथ कोई सबूत साझा नहीं करते हैं. कनाडा का भारत पर आरोप लगाना उनकी राजनीतिक मजबूरी है.
बता दें कि 45 साल के हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून, 2023 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कुछ समय बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने वहां की संसद में आरोप लगाया कि उनकी जांच एजेंसियों को निज्जर हत्याकांड के पीछे 'भारतीय एजेंटों' का हाथ होने के सबूत मिले हैं. भारत ने इस आरोप को खारिज किया था जिसके बाद से दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों में तल्खी आ गई है.
वीडियो: अमित शाह ने निज्जर की हत्या पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को क्या सुना दिया?









