The Lallantop

आपका आईफोन बंदूक बन जाता है क्या?

ऐसा सॉफ्टवेयर अपडेट करने से नहीं होगा, पैसा खर्च करना पड़ेगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

यूरोप पुलिस की लंका लगी पड़ी है. श्रीलंका की वजह से नहीं. अमेरिका की वजह से. वहां की एक कंपनी है, 'आइडल कन्सील' (Ideal Conceal). हथियार बनाने वाली इस कंपनी ने एक बड़ा जबर इन्वेंशन किया है. इसने 9mm डबल-बैरल गन बनाई है, जो दिखने में एकदम आईफोन जैसी है. मतलब आपने चाहे गांजा मारा हो, दारू पी हो या कोई नशा न किया हो, हर अवस्था में ये आपको आईफोन ही दिखाई देगी.

Advertisement

अब पंगा ये है कि अगले हफ्ते से ये अमेरिका में बिकने लगेगी और अलर्ट के मुताबिक स्मगलिंग के जरिए यूरोपीय देशों में पहुंच जाएगी. अब दिखती आईफोन जैसी है, तो पहली नजर में तो किसी को शक भी नहीं होगा. लोगों को लगेगा कि बंदे के हाथ में फोन है, लेकिन एक बटन दबाते ही वो जानलेवा हथियार बन जाएगी.


बिकने से पहले ही 'आईफोन गन' को 12 हजार बार ऑर्डर किया जा चुका है. यूरोप पिछले कई महीनों से आतंकवाद, बॉर्डर के झगड़े और अंदर के अपराधियों से जूझ रहा है. ऐसे में ये बंदूक उन तक पहुंच गई, तो बहुत कुछ बुरा हो सकता है. यूरोप लंबे समय तक आतंक से बचा रहा है, लेकिन बीते कुछ सालों में वो इसका बड़ा शिकार रहा है. बेल्जियम पुलिस को पहले ही हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है. वो रिस्क नहीं ले सकता.

नए प्रॉडक्ट की तस्वीरों के साथ अमेरिकी सीनेटर चार्ल्स शमर
नए प्रॉडक्ट की तस्वीरों के साथ अमेरिकी सीनेटर चार्ल्स शमर

इस गन की कीमत 330 पाउंड्स रखी गई है. यानी आईफोन 7 से लगभग आधी कीमत में आपको आईफोन की शक्ल वाली गन मिल जाएगी. इसे बनाने वाली कंपनी ने इसकी तारीफ करते हुए कहा है, 'स्मार्टफोन हर जगह हैं, तो आपकी नई गन आसानी से माहौल में घुल-मिल जाएगी. लॉक्ड पोजीशन में कोई इसे पहचान ही नहीं पाएगा, क्योंकि ये बिल्कुल आईफोन जैसी लगेगी और लोग इसे नजरअंदाज कर देंगे.'

Advertisement

अच्छा एक और इंट्रेस्टिंग बात. पिछले साल जुलाई में एक बंदा इंग्लैंड के एसेक्स में स्टैंस्टेड एयरपोर्ट से ट्रैवल करने जा रहा था. पुलिसवालों ने उसे रोक लिया. क्यों? क्योंकि उसके आईफोन का कवर बंदूक जैसा लग रहा था.

Advertisement
Advertisement