Flydubai Flight के यात्रियों ने कॉकपिट के अंदर हुई घटना की कहानी बयान की है. उन्होंने बताया कि कैसे प्लेन अचानक हजारों फीट नीचे पहुंच गया था. कॉकपिट में एक पायलट खून से लथपथ हालत में था. रिजर्व क्रू ने प्लेन को संभाला था.
प्लेन इजरायली नागरिकों से भरा था, पायलट खून से सना था, Flydubai Flight के यात्रियों ने सब बताया
Flydubai Flight: दुबई से तेल अवीव के लिए निकले एक विमान को उसके पायलट ने ही क्रैश कराने की कोशिश की. इस कोशिश में विमान के दूसरे पायलट से उसकी भिड़ंत हो गई. उसने को-पायलट को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया. लेकिन विमान में बैठे यात्रियों ने आरोपी पायलट के मंसूबों पर पानी फेर दिया. अब उन्होंने इस पूरी घटना की कहानी बयान की है.

दुबई से तेल अवीव जा रही flydubai फ्लाइट में 180 यात्री थे. ज्यादातर इजरायली नागरिक. हादसे के बाद फ्लाइट को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर लैंड किया गया था. आरोप है कि को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला कर विमान क्रैश करने की कोशिश की थी.
रॉयटर्स से बात करते हुए अल्मोग इटैली नाम के एक यात्री ने बताया कि जब विमान 30 हजार फीट से नीचे गिरने लगा, तो उन्हें लगा कि प्लेन ‘बहुत ज्यादा टर्बुलेंस’ से गुजर रहा है. बाद में पता चला कि कॉकपिट में 'जिंदगी और मौत' की लड़ाई चल रही थी.
इटैली ने मंजर बयान करते हुए बताया कि पैसेंजर केबिन के अगले हिस्से की ओर भाग रहे थे. कॉकपिट के सामने अफरा-तफरी मची हुई थी. घटना के समय फ्लाइट 20-30 सेकेंड तक नीचे गिरती रही. फिर संभली और दोबारा नीचे गिरने लगी और फिर कंट्रोल हुई.
उन्होंने कहा,
“उसी समय कुछ यात्रियों को गड़बड़ होने का एहसास हुआ. वे तेजी से आगे बढ़े और पायलट के केबिन में घुस गए. उन्होंने जमीन पर घायल पायलट को देखा, जबकि दूसरा पायलट (हमलावर) कंट्रोल पैनल के पास खड़ा था और उसे बुरी तरह पीट रहा था.”
यात्री अल्गो इटैली के मुताबिक, एक यात्री ने हमलावर पायलट को काबू में किया था. फिर रिजर्व क्रू ने प्लेन का कंट्रोल संभालकर उसे कंट्रोल किया था. पैसेंजर ने बताया, “यह काफी डरावना था. मगर ज्यादा देर तक नहीं. काफी यात्री शांत रहे और एक-दूसरे का बहुत साथ दिया. और जब हम सऊदी अरब में उतरे, तो वहां मेडिकल स्टाफ और खाने-पीने का इंतजाम था.”
एक महिला ने बताया कि प्लेन में उसकी बेटी थी. उसने फोन पर हादसे के बारे में बताया. महिला ने कहा,
इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने क्या कहा?“उसने (हमलावर) चाकू लिया और पायलट को मारने की कोशिश की. कुछ यात्रियों ने उसे काबू में किया. वहां बहुत ज्यादा खून था.”
रॉयटर्स ने एक वीडियो का भी जिक्र किया है. जिसमें दो घायल लोग जमीन पर पड़े थे. दोनों खून से लथपथ थे. कैमरे के पीछे से एक महिला कहती है कि उनमें से एक पायलट है. जिसकी हत्या करने की कोशिश की गई थी.
ये भी पढ़ें: इजरायल जा रहे प्लेन के पायलट ने को-पायलट को चाकू मार दिया, मोसाद एक्शन में आई
एक शख्स कहता है, "अभी हम पर इस हवाई जहाज में हमला हुआ. उसने पायलट की हत्या करने की कोशिश की."
मामले पर इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा कि हमले की कोशिश को कुछ इजरायली यात्रियों की बहादुरी ने नाकाम कर दिया. उन्होंने कॉकपिट में घुसकर ‘आतंकवादी’ को काबू में किया. एयरलाइन फ्लाईदुबई ने एक बयान में कहा कि इस घटना की असल वजह अभी पता नहीं चली है.
वीडियो: दुनियादारी: Flydubai Flight के कॉकपिट में भिड़े दोनों पायलट, नेतन्याहू ने क्या बताया?













