The Lallantop

पूर्व IAS अधिकारी की गला रेतकर हत्या, पत्नी को कमरे में बंद कर आरोपी फरार

Madhya Pradesh में एक रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या का मामला सामने आया है. घर का एक केयर टेकर फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
post-main-image
भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या. (Courtesy- ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की भोपाल में उनके घर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिसकी घटना 28 और 29 सितंबर की दरमियानी रात हुई।
  • हत्या के पीछे शक पूर्व IAS अधिकारी के घर के नए हायर किए गए केयर टेकर वरुण पर है, जो घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद हत्या की असल वजह का पता चलेगा, जबकि मृतक के बेटे अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं।

भोपाल में एक 75 साल के रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को पूर्व IAS के घर में ही अंजाम दिया गया. शक की सुई घर के केयर टेकर पर है. क्योंकि वह घटना के बाद से ही फरार है. बताया जा रहा है कि उसे 4-5 दिन पहले ही हायर किया गया था. सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं केयर टेकर को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.

Advertisement
घर का केयर टेकर फरार

वारदात 28 और 29 सितंबर की दरम्यानी रात में हुई. इंडिया टुडे से जुड़े धर्मेंद्र साहू की रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या का आरोप घर के केयर टेकर वरुण पर लगा है. इसके बाद उनकी पत्नी को कमरे में बंद कर फरार हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह राकेश की पत्नी ने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वो नहीं खुला. उन्होंने दूसरे हाउस हेल्प को फोन करके बुलाया. गेट खुलने के बाद महिला ने अपने पति को फर्श पर खून से लथपथ पाया.

घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी गई. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया. पति की मौत के सदमे की वजह से महिला की तबीयत खराब हो गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की पड़ताल शुरू कर दी है. साथ ही घर से फरार केयरटेकर की भी तलाश की जा रही है. मृतक के बेटे अमेरिका में रहते हैं. वो भारत के लिए रवाना हो गए हैं.

Advertisement

ACP अंकिता खातरकर ने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे पूर्व IAS अधिकारी की हत्या की सूचना मिली थी. मृतक को सबसे पहले उनकी पत्नी ने देखा. शुरुआती जांच में यह पता चला है कि 3 दिन पहले उन्होंने एक एजेंसी से केयर टेकर हायर किया था. वो घटना के बाद से फरार है. इसलिए उस पर शक है.

यह भी पढ़ें: दादा 'चंबल के डकैत', पोता IIT-UPSC 'फोड़' दिया

ACP ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद हत्या की असल वजह पता चल पाएगी.  

Advertisement

वीडियो: खर्चा पानी: तेल के बाद गेहूं-चावल का भी संकट?

Advertisement