दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. अब तक की जांच में सामने आया है कि कॉकपिट में दोनों पायलट के बीच झड़प हुई थी. बात इतनी बढ़ गई कि पायलट ने अपने को-पायलट पर चाकू से हमला कर दिया. शुरुआत में लगा कि यह हाईजैक का केस है. इसके बाद तेल अवीव में हड़कंप मच गया. फ्लाइट से दो इमरजेंसी सिग्नल भेजे गए. हाईजैक की आशंका देखते हुए इजरायली फाइटर जेट्स भी आसमान में एक्टिव हो गए. हालांकि, इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने साफ कर दिया है कि यह हाईजैक का केस नहीं है.
इजरायल जा रहे प्लेन के पायलट ने को-पायलट को चाकू मार दिया, मोसाद एक्शन में आई
इजरायल के Tel Aviv जा रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. शुरुआत में मामला हाईजैक का लग रहा था, लेकिन बाद में पता चला कि कॉकपिट में दोनों पायलट के बीच हिंसक झड़प हुई थी. प्लेन में सवार सभी पैसेंजर्स सुरक्षित हैं.

घटना बुधवार, 30 सितंबर बोइंग 737 मैक्स 8, FZ1073 में हुई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, FZ1073 को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. फ्लाइट में करीब 180 पैसेंजर सवार थे. पैसेंजर्स में से एक मरियम ने घटना के बारे में कहा,
‘कॉकपिट से चीखने-चिल्लाने की आवाज आ रही थी. केबिन का दरवाजा खोला, तो एक पायलट घायल हालत में थे. कॉकपिट के फर्श पर खून बिखरा था.’
फ्लाइट की ओर से पहला स्क्वाक कोड 7700 भेजा गया. ये किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में इस्तेमाल होने वाला सिग्नल है. चंद सेकंड के बाद कोड 7500 भेजा गया. यह कोड सिर्फ हाईजैक या फ्लाइट के अंदर गैर-कानूनी गतिविधि के वक्त ही भेजा जाता है. इस कोड को भेजने के बाद भी स्थितियां साफ नहीं हुई. यह पता नहीं चल पा रहा था कि फ्लाइट में क्या हो रहा है?
पहले जॉर्डन की तरफ मुड़ी फिर लिया यू-टर्नफ्लाइट ट्रैंकिग डेटा पर यह फ्लाइट जॉर्डन की ओर जाती नजर आई थी. लेकिन फौरन यू-टर्न लेकर सऊदी की ओर मुड़ गई. इस दौरान फ्लाइट महज 2 मिनट में 17 हजार 400 फीट नीचे गोता भी लगाने लगी. प्लेन से इमरजेंसी सिग्नल आने के बाद इजरायल में हड़कंप मच गया. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री के साथ बैठक की. मीटिंग के कुछ ही समय बाद इजरायल का एयरस्पेस बंद कर दिया. साथ ही फाइटर जेट्स भी उड़ने लगे थे. हालांकि, कुछ समय के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि यह हाईजैकिंग का मामला नहीं था.
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पायलटों में हाथापाई हुई थी. इसके बाद ये इमरजेंसी सिग्नल भेजे गए थे. अब तक यह साफ नहीं हो पाया कि सिग्नल कैसे भेजे गए. यह हाथापाई के दौरान हुआ या किसी पायलट ने भेजा. टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में हुई लड़ाई के बाद का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक पैसेंजर के चेहरे पर खून लगा हुआ है. वह कहते हैं,
आरोपी पायलट ओमान का?‘हमारे सामने प्लेन हाईजैक जैसी स्थिति है. हमने आतंकवादियों को काबू में कर लिया है. अब लैंडिंग करने वाले हैं. जिन लोगों तक हमारी बात पहुंच रही है, उनसे कहना चाहता हूं कि हमें मदद की जरूरत है. हम तबुक में लैंड कर रहे हैं. यह शायद सऊदी अरब में है. यह एक अनजान और अपरिचित इलाका है. फ्लाइट में पायलट को छोड़कर सभी लोग सुरक्षित हैं.’
जिस पायलट ने को-पायलट पर हमला किया, वो ओमान का नागरिक बताया जा रहा है. आरोप हैं कि उसने फ्लाइट क्रैश करने की भी कोशिश की थी. लेकिन पैसेंजर्स ने उसे कंट्रोल कर लिया. आरोपी पायलट पिछले एक साल से एयरलाइन कंपनी में काम कर रहा था. हालांकि, इन आरोपों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यह भी पढ़ें: इजरायल और ब्रिटेन के बीच रिश्तों में आई तल्खी, ब्रिटिश दूतावास बंद करने पर आमने सामने
मामले पर एयरलाइन की ओर से कुछ नहीं कहा गया. एक बयान में बस फ्लाइट की लैंडिंग और पैसेंजर्स के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही बताया गया कि एमिरेट्स एयरलाइन की एक फ्लाइट से पैसेंजर्स को तेल अवीव भेजा जाएगा.
वीडियो: दुनियादारी: फिर जल उठेगा अफ्रीका का देश इथियोपिया?









