The Lallantop

ओमान में प्लेन उड़ाने से रोका गया, फिर Flydubai के कॉकपिट में कैसे घुसा Hamam al-Hammami?

आरोपी को-पायलट Hamam al-Hammami को Oman Air ने सुरक्षा के लिए खतरा माना था. उसे प्लेन उड़ाने की ड्यूटी से हटाकर ऑफिस के काम में लगा दिया था. फिर ये को-पायलट Flydubai की फ्लाइट कैसे उड़ाने लगा?

Advertisement
post-main-image
आरोपी को-पायलट का नाम हमाम अल हमामी बताया जा रहा है. (COURTSEY-ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फ्लाईदुबई फ्लाइट के को-पायलट हमाम अल हमामी पर कॉकपिट में अपने कप्तान पर हमला करने और विमान को दुबई-तेल अवीव उड़ान के दौरान गिराने का आरोप लगा है।
  • ओमान एयर ने हमाम अल हमामी को सुरक्षा कारणों से उड़ान भरने से रोक दिया था क्योंकि उसे कट्टरपंथी गतिविधियों से जोड़ा गया था, हालांकि बाद में फ्लाईदुबई एयरलाइन ने उसे नौकरी दी।
  • हमाम अल हमामी की गिरफ्तारी के बाद फ्लाईदुबई एयरलाइन और ओमान सरकार के बीच जांच-पड़ताल तेज हो गई है और सुरक्षा जांच व्यवस्था में सुधार की संभावना पर चर्चा चल रही है।

फ्लाईदुबई फ्लाइट के कॉकपिट में हमले को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. जिस को-पायलट पर अपने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने और दुबई-तेल अवीव फ्लाइट को गिराने की कोशिश करने का आरोप है, उसकी पहचान को लेकर रहस्य बना हुआ था. लेकिन अब कई रिपोर्ट्स में उसका नाम हमाम अल हमामी बताया जा रहा है.

Advertisement
ओमान एयर ने उड़ान से रोका था

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट ने दावा किया कि आरोपी को-पायलट हमाम अल हमामी पहले भी शक के घेरे में रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान में उसकी विचारधारा से जुड़ी चिंताओं की वजह से उसे प्लेन उड़ाने तक से रोक दिया गया था. लेकिन बाद में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की फ्लाईदुबई एयरलाइन ने उसे नौकरी दे दी.

यह साफ नहीं है कि ओमान ने हमाम अल हमामी को लेकर अपनी चिंता दूसरे देशों या एयरलाइंस के साथ शेयर की थी या नहीं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उसके कथित तौर पर कट्टरपंथी बनने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है.

Advertisement

इस मामले पर अमेरिकी मीडिया संस्थान ABC न्यूज ने भी एक रिपोर्ट छापी है. सीनियर इंटेलिजेंस और लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों ने ABC को बताया कि फ्लाईदुबई का को-पायलट एक ओमानी नागरिक है, और ओमान एयर ने उसे सुरक्षा के लिए खतरा माना गया था. इसके बाद ओमान एयर ने उसे उड़ान भरने से रोक दिया था.

जांच से जुड़ी जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से इजरायली मीडिया i24NEWS इंग्लिश ने भी एक रिपोर्ट छापी है. इसने दावा किया कि को-पायलट ने जांच टीम को बताया कि उसका इरादा प्लेन को इजरायल में क्रैश करने का था.

फ्लाइट से हटाकर ऑफिस में बैठाया

एक अन्य अमेरिकी मीडिया न्यूज संस्थान CBS के मुताबिक अल-हमामी ने कुछ समय के लिए ओमान एयर के लिए काम किया. लेकिन ओमान सरकार की निगरानी में पता चला कि वह कट्टरपंथी वेबसाइट देख रहा था. इसके बाद ओमान एयर ने उसका तबादला कर उसे ऑफिस वर्क दे दिया. लेकिन डेस्क ड्यूटी पर भेजे जाने के बाद पायलट ने ओमान एयर से इस्तीफा दे दिया. उसने 2024 के आसपास एयरलाइन छोड़ दी थी.

Advertisement

CBS को सूत्रों ने बताया कि एक बार अल-हमामी ने दुबई में 'एल अल इजरायली एयरलाइंस' के विमानों का एक वीडियो पोस्ट किया था. इसके आखिर में अल-कायदा के लीडर अयमान अल-जवाहिरी की तस्वीर दिखाई गई थी. जवाहिरी ओसामा बिन लादेन का राइट हैंड माना जाता था. लादेन के बाद वो अल कायदा का चीफ बना. 2022 में अमेरिकी ड्रोन हमले में जवाहिरी की मौत हो गई.

(यह भी पढ़ें: 'हेल्प... कोई पायलट है क्या...?' फ्लाईदुबई की उस खौफनाक उड़ान का वीडियो वायरल)

नौकरी छोड़ने के बाद अल-हमामी दुबई चला गया. 'फ्लाईदुबई' ने ओमान सरकार से उनकी जांच-पड़ताल किए बिना ही उसे नौकरी पर रख लिया. ये भी कहा जा रहा है कि अल-हमामी ओमान का नागरिक तो है, लेकिन उसका जन्म ओमान में नहीं हुआ था. उसने अपनी जिंदगी का अधिकतर हिस्सा ओमान के बाहर बिताया.

इजरायल जाने की इजाजत मिली कैसे?

रिपोर्ट कहती है कि कि उसकी मां सीरियाई है, और पिता ओमान के रहने वाले हैं. लेकिन अभी तक ओमान सरकार ने सार्वजनिक रूप से उनकी नागरिकता की पुष्टि नहीं की है. लेकिन एक सवाल उठता है कि उसे इजरायल जाने की इजाजत कैसे मिली. क्योंकि ओमान के नागरिक इजरायल नहीं जा सकते . इसलिए दावा किया जा रहा है कि उसके पास दोहरी नागरिकता हो सकती है. लेकिन, ओमान में आम तौर पर डुअल सिटिजनशिप नहीं मिलती. केवल ओमान के सुल्तान ही चुनिंदा मामलों में दोहरी नागरिकता की इजाजत दे सकते हैं.

वीडियो: Flydubai Pilot Smit Machchhar की बहादुरी पर Trump, Netanyahu और PM Modi ने क्या कहा?

Advertisement