The Lallantop

Asian Games: क्रिकेट में भारत ने फिर जीता गोल्ड, पाकिस्तान को 19 रनों से हराया

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. भारतीय टीम में शामिल 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, अब एशियन गेम्स के सबसे युवा भारतीय गोल्ड मेडलिस्ट बन गए हैं.

Advertisement
post-main-image
भारतीय महिला टीम के बाद पुरुष टीम ने भी क्रिकेट में गोल्ड जीता. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत लिया, जिसमें अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाए।
  • भारत और पाकिस्तान के बीच खेली गई फाइनल क्रिकेट मैच में भारत ने 6 विकेट पर 211 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 192 रन बनाए, जो भारत की जीत का कारण बना।
  • इस जीत के साथ वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए, और भारत की दोनों पुरुष व महिला क्रिकेट टीमें गोल्ड मेडल डिफेंड करने में सफल रहीं।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. इस तरह भारत की दोनों महिला और पुरुष क्रिकेट टीमें अपना गोल्ड मेडल डिफेंड करने में कामयाब रहीं. अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतकों की मदद से भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट पर 211 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान ने 20 ओवरों में केवल 192 रन ही बनाए. भारत की इस जीत के साथ ही इंडियन क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए हैं. 

Advertisement

अब विस्तार से मैच की बात करते हैं. भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहले ही ओवर से अटैकिंग खेल दिखाना शुरू कर दिया था. महज 20 गेंदों में अर्धशतक ठोककर उन्होंने अपने इरादे जता दिए. हालांकि, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी ज्यादा देर उनका साथ नहीं दे पाए. अभिषेक ने 28 गेंद पर 61 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और 7 छक्के शामिल हैं. अराफात ने अभिषेक को स्टंप आउट कराया. इस दौरान भारत ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 81 रन बनाए थे.

ईशान किशन ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़कर पारी संभाली. आखिरी ओवरों में तिलक वर्मा ने 22 गेंदों पर नाबाद 51 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के भी जड़े. डेथ ओवर्स में शिवम दुबे ने भी कमाल किया. उन्होंने 15 गेंद पर 27 रन बनाए.  इन दोनों खिलाड़ियों ने छठे विकेट के लिए केवल पांच ओवरों में 62 रन जोड़े.

Advertisement

यह भी पढ़ें- प्रणवी ने रचा इतिहास! इंडिविजुअल गोल्ड जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बनीं 

तेज गेंदबाज दानियाल ने आखिरी ओवर किया, जिसमें 16 रन बने. भारत ने स्पिनरों के मददगार पिच पर कुल 15 छक्के लगाए. पाकिस्तान की तरफ से अहमद दानियाल ने 25 रन देकर दो विकेट लिए. वहीं अराफात मिन्हास (43 रन देकर दो) ने दो-दो विकेट लिए.

वीडियो: टीम इंडिया के पेसर्स वेस्ट इंडीज के सामने हुए फ्लॉप?

Advertisement

Advertisement