The Lallantop

परिवार के पांच लोगों ने एक परीक्षा दी और जब रिज़ल्ट आया तो सब सन्न

मेडिकल कॉलेज के डीन इसे महज एक इत्तेफाक बता रहे हैं

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आपने एक ही परिवार से दो बहनों के कम्पटीशन क्लियर करने की खबर तो सुनी होगी. ये भी सुना होगा कि मां और बेटा एक साथ परीक्षा देने पहुंचे. लेकिन अबकी बार जो हुआ वो संयोग नहीं, चमत्कार है.
बात रायगढ़ की है. यहां पर है एक मेडिकल कॉलेज - के लखीराम अग्रवाल मेमोरियल सरकारी मेडिकल कॉलेज. और इस कॉलेज में हुई है एक परीक्षा. और चूंकि परीक्षा हुई है तो ज़ाहिर है कि रिज़ल्ट भी आया होगा. रिज़ल्ट के बारे में बताते हैं, पहले ये जान लो कि ये परीक्षा वार्ड बॉय, नर्स और स्टॉफ नर्स के लिए आयोजित की गई थी. इसमें छह हजार से ज्यादा आवेदक शामिल हुए थे.
हां तो अब बात रिज़ल्ट की. पास होने वालों में एक ही परिवार के चार से पांच सदस्य शामिल थे. मतलब हद्द ही हो गई - पति-पत्नी और उनके भाई-बहन. कुछ के तो जीजा साले भी उत्तीर्ण हो गए.
और एक और बात बताएं जिन आवेदकों ने अच्छे नंबरों से परीक्षा पास की है उनके नाते रिश्तेदार सभी एक कमरे में और आसपास बैठकर ही पर्चा हल किए थे. यानी फैमिली फ़िल्म के बाद फैमिली एग्जाम भी चालू हो गया है. पर इससे एक दिक्कत हो गई है - मामला उजागर होने के बाद डीन इसे महज इत्तेफाक बता रहे हैं लेकिन आवेदकों ने रायगढ़ कलेक्टर शम्मी आबिदी को शिकायत कर दी है. और उन्होंने मामले की जांच के निर्देश भी दे दिए हैं. भर्ती में टापर रहे रविन्द्र वैष्णव ने परीक्षा में 60 में 60 अंक हासिल किए हैं. और उनकी पत्नी शीतल वैष्णव को 54 अंक मिले हैं. ममता जायसवाल और सुषमा जायसवाल आपस मे सगी बहनें हैं. दोनों सेलेक्ट हो गई हैं. दोनों बहनों ने एक साथ आगे पीछे बैठकर परीक्षा दी थी.टोटल 7-8 ऐसे परीक्षार्थी हैं जो कि एक ही परिवार के हैं.
पढ़िए दी लल्लनटॉप के कुछ दस नंबरिया: 5 मजेदार किस्से 'करण अर्जुन' के जो आप नहीं जानते होंगे 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चे भी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैं 5 बातें बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं पॉर्न स्टार मिया माल्कोवा के बारे में 5 आदतें जो आपके दांत पीले कर रही हैं, बहुत पीले 5 मीडिया रिपोर्टें 2017 की जिन्होंने तहलका मचा दिया

 Video देखें:

सिर्री बात: पतंजलि आयुर्वेदिक गुटखा कब आएगा, स्वामी रामदेव ने बताया:

Advertisement
Advertisement