The Lallantop

निज्जर मर्डर केस में न्यूज़ीलैंड ने दिया कनाडा को झटका, डिप्टी PM विंस्टन पीटर्स बोले-' सबूत नजर नहीं आ रहा'

Five Eyes Alliance के सदस्य देश न्यूज़ीलैंड के डिप्टी पीएम Winston Peters ने खालिस्तानी आतंकी Hardeep Singh Nijjar Killing मामले को लेकर कनाडा के दावों पर सवाल उठाया है. पीटर्स ने Justin Trudeau के कथित आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश ना किये जाने की बात कही है.

Advertisement
post-main-image
कनाडा और न्यूजीलैंड दोनों फाइव-आई नेशन अलायंस के सदस्य हैं (फोटो: आजतक)

कनाडा के डिप्टी पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या ( Hardeep Singh Nijjar Killing) को लेकर भारत पर सवाल उठाया था. कहा गया था कि इन ‘विश्वसनीय आरोपों’ का आधार फाइव आई देशों (Five Eyes Alliance) से मिली खुफिया जानकारी थी. मगर अब फाइव आई के एक सदस्य देश न्यूज़ीलैंड ने ही कनाडा पर सवाल उठा दिया है. न्यूज़ीलैंड के डिप्टी पीएम विंस्टन पीटर्स ( New Zealand Deputy Prime Minister Winston Peters ) ने कहा है कि निज्जर मामले में कोई ठोस अभी तक पेश नहीं किए गए हैं. 

Advertisement

उप प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ विंस्टन पीटर्स (Winston Peters) न्यूज़ीलैंड के विदेशमंत्री भी हैं. पीटर्स  10 से 13 मार्च तक भारत दौरे पर थे. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान उन्होंने  कनाडा द्वारा शेयर की गई हरदीप सिंह निज्जर मर्डर केस की रिपोर्ट के बारे में बातचीत की और कहा-

'बरहाल उस वक्त मैं पद पर नहीं था. जांच से जुड़े दस्तावेज पुरानी सरकार को सौंपे गए थे. लेकिन देखिए कई बार जब आप फाइव-आई की जानकारी के बारे में सुनते हैं तो आप उस पर कुछ कह नहीं सकते हैं. वो कहीं और से आप तक पहुंचती है. आप उस जानकारी की विश्वसनीयता को लेकर कुछ नहीं जानते हैं. लेकिन आपको उसे जानकर अच्छा लगता है.'

Advertisement

उन्होंने जांच दस्तावेजों पर सवाल उठाते हुए कहा,

'वकील होने के नाते मैं परखता हूं कि केस क्या है? केस से जुड़े सबूत कहां है? अभी तक जांच के दौरान क्या-क्या किया गया और क्या पता चला? लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं है. '

ये पहली बार है जब फाइव आई संगठन से जुड़े किसी देश के शीर्ष नेता ने कनाडा के आरोपों पर सवाल उठाया है. बता दें कि फाइव आई नेशन अलॉयंस में न्यूजीलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके और अमेरिका शामिल हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: हरदीप सिंह 'निज्जर की हत्या में चीन का हाथ' बताने वाली जेनिफर ज़ेंग कौन हैं?

क्या मामला है?

जून 2023 में कनाडा के सरी शहर (Surrey city, Canada) में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हो गई थी. इस दौरान कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रूडो ने हत्या में भारत के शामिल होने का शक जताया था. कनाडा ने निज्जर की हत्या को लेकर इंटेलिजेंस की जांच रिपोर्ट फाइव आई पार्टनर्स को भी सौंपी थी.

वीडियो: तारीख: येति, देवी, 6 फ़ीट... कंचनजंगा को क्यों कहते हैं, 'राक्षसों' वाला पर्वत?

Advertisement