The Lallantop

ओशंस सीरीज की इस फिल्म में सारी ठग औरतें हैं

ओशंस ट्रिलजी के बारे में जिनने थोड़ा सा भी जाना है, उनके लिए तस्वीर पागल कर देने वाली है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ओशंस ट्रिलजी के बारे में एक एवरेज सिनेप्रेमी थोड़ा बहुत जानता ही है. 2001 में Ocean's Eleven आई थी, ये साल 1960 में इसी नाम से आई फिल्म का रीमेक थी. इसके निर्देशक स्टीवन सोडरबर्ग हुए थे. तीन साल बाद Ocean's Twelve आई फिर तीन बाद Ocean's Thirteen आई. ये भी पता ही होगा कि कहानियां चोरी और कैसीनो के इर्द-गिर्द घूमती थीं. तब की फिल्मों में बड़े-बड़े नाम थे, जैसे जॉर्ज क्लूनी, ब्रैड पिट, मैट डैमन और जूलिया राबर्ट्स. https://twitter.com/wbpictures/status/826037267495948289 इस बार की फिल्म का नाम ओशंस एट है. पहला लुक आ गया है. जितना दिख रहा है, फिल्म में सभी महिलाएं हैं. महिलाओं के नाम सुनिए. ऐन हैथवे, हेलेना बॉनहैम कार्टर, मिंडी कालिंग, केट ब्लैंचेट, सारा पॉलसन, रिहाना, ऑक्वाफिना और उनकी सरदारनी सैंड्रा बुलॉक. इंटरनेट पर चलती ख़बरों की मानें तो इनका किरदार फिल्म में जॉर्ज क्लूनी की बहन का होगा. न्यूयॉर्क के सबवे में सफ़र करती इन महिलाओं का लक्ष्य वही है, जैसा इससे पहले की फिल्मों में हुआ करता था. सेंचुरी की सबसे बड़ी ठगी करना. आठ जून को फिल्म रिलीज होनी है. इस दफा डायरेक्टर गैरी रॉस हैं. मौक़ा है तो ओशंस इलेवेन का ट्रेलर देखिए. https://www.youtube.com/watch?v=imm6OR605UI ओशंस ट्वेल्व का भी https://www.youtube.com/watch?v=TSKzL-8RHuw ओशंस थर्टीन का भी  https://www.youtube.com/watch?v=L-EyG12LxME
ये भी पढ़ें 

2017 के 'राजा बाबू' को देखने के लिए तैयार हो जाइए

Advertisement

Advertisement
Advertisement