The Lallantop

हमारे पास और दोस्त भी हैं, भारत के 140 करोड़ लोग... नेतन्याहू ने अमेरिका को दिया जवाब

Netanyahu on JD Vance: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि इजरायल दुनिया में अकेला नहीं है, उसके और भी दोस्त हैं. अपने दोस्तों में इजरायल ने भारत को शुमार किया है.

Advertisement
post-main-image
बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को इजरायल का अच्छा दोस्त बताया. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की तंज भरी टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि भारत इजरायल का अच्छा दोस्त है और वे अकेले नहीं हैं।
  • जेडी वेंस ने आरोप लगाया था कि इजरायल के पास केवल अमेरिका ही दोस्त बचा है, जबकि हाल के तनाव और ईरान युद्ध के दौरान ट्रंप-नेतन्याहू के बीच दूरी बढ़ गई है।
  • दोनों देशों के बीच बढ़ती दूरियों को कम करने के लिए नेतन्याहू और अमेरिकी प्रतिनिधि अगले सप्ताह अमेरिका में आमने-सामने मुलाकात कर सकते हैं।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के तंज़ का करारा जवाब दिया है. जेडी वेंस ने कहा था कि इजरायल के पास इकलौता दोस्त बचा है और वो है अमेरिका. लेकिन नेतन्याहू ने उन्हें बता दिया कि इजरायल अकेला नहीं है. उन्होंने कहा कि ‘भारत उनका अच्छा दोस्त है.’ ये जवाब ‘टिट फॉर टैट’ यानी ‘जैसे को तैसा’ हो सकता है. लेकिन एक बात तो साफ है कि दोनों देशों के बीच दूरियां बढ़ रही हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
भारत को अच्छा दोस्त बताया

फॉक्स न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा,

‘हमारे पास और भी दोस्त हैं, जैसे कि भारत. वहां 140 करोड़ लोग रहते हैं और बहुत से लोग हमें सपोर्ट करते हैं.’

Advertisement

बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया कि जेडी वेंस से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है, बस उनकी कुछ बातों पर वो सहमत नहीं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि उनके और प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप के बीच कोई तनाव नहीं है. लेकिन दोनों ही नेताओं के एक्शन दूसरी ओर इशारा करते हैं. 

ये भी पढ़ें: खामेनेई के जनाज़े में ईरानी नेताओं को एक झटके में खत्म करने की धमकी दी, फिर क्यों डर गए ट्रंप?

Advertisement
ट्रंप-नेतन्याहू के बीच दूरी

दोनों नेता कभी एक-दूसरे के बेहद करीबी हुआ करते थे. लेकिन ईरान जंग के दौरान दोनों नेताओं ने अलग-अलग रणनीति अपनाई. इसी कारण दोनों के बीच तनाव बढ़ा और खुलकर बयानबाज़ी भी शुरू हुई. हाल ही में प्रेसिडेंट ट्रंप ने नेतन्याहू को ‘फकिंग क्रेज़ी’ और ‘मैं तुम्हारा बॉस’ जैसे कमेंट किए हैं. इसके बावजूद नेतन्याहू ने किसी भी तनाव से इनकार कर दिया है. 

ईरान डील को लेकर भी अमेरिका और इजरायल ने अलग रुख अपनाया है. डॉनल्ड ट्रंप लगातार अमन की वकालत कर रहे हैं जबकि इजरायल ने लेबनान पर हमले जारी रखे हैं. इसे लेकर भी जेडी वेंस ने तंज़ कसा था. उन्होंने कहा था कि इजरायल जो हथियार इस्तेमाल कर रहा है वो अमेरिका से आता है. आगे कहा कि जब हम समझते हैं कि अब शांति हो जाएगी, तब बेरुत पर कोई नया हमला हो जाता है, जिसमें कई मासूम लोगों की जान चली जाती है. हालांकि नेतन्याहू ने लेबनान पर अपने हमले को डिफेंड किया था. उन्होंने कहा था कि वो लेबनान के लोगों को हिज्बुल्लाह के कहर से बचा रहे हैं. 

अब इन्हीं दूरियों को कम करने के लिए दोनों दोस्त अगले हफ्ते अमेरिका में मिल सकते हैं.  

वीडियो: दुनियादारी: लेबनान पर ट्रंप-नेतन्याहू भिड़े, क्या टूट जाएगी दोस्ती?

Advertisement