The Lallantop

ISIS से छूटकर आया लेकिन पंजाब पुलिस से बच न पाया

इराक के मोसुल में जून 2014 में 39 मजदूर हुए थे अगवा, एक बचकर भाग निकला था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
याद है ISIS ने कुछ वक़्त पहले 39 इंडियंस को किडनैप कर लिया था. सुषमा स्वराज ने पिछले महीने कहा था कि वो सब जिंदा हैं और मोसुल में हैं. लेकिन बात उन 39 की नहीं, उनमें से एक बचकर भाग आया था उसकी. उसे पंजाब पुलिस ने धर लिया है. उसका नाम हरजीत मसीह है. दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक़ उस पर धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट लगा है. वही बाकी के 39 को इराक ले गया था. और खुद बचकर भाग आया. इसी ने एक बार ये कहा था कि आतंकियों ने बाकी सब को मार डाला है. जो लोग अगवा हुए थे उनकी फैमिली वालों ने इसके खिलाफ शिकायत की थी.

Advertisement
Advertisement