The Lallantop

अब DU एंट्रेंस पेपर के लिए दिल्ली आना जरूरी नहीं

24 अप्रैल से एडमिशन प्रोसेस शुरू हो रहे हैं. इन शहरों में है टेस्ट देने का इंतजाम.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
स्टूडेंट्स जो दिल्ली यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है. डीयू में इस बार पीजी के लिए एंट्रेंस एग्जाम दिल्ली के साथ 6 और शहरों में होने वाले हैं.
कोलकाता  चेन्नई  जम्मू  दिल्ली  अहमदाबाद  नागपुर वाराणसी 
लगभग 66 कोर्स के लिए एडमिशन प्रोसेस 24 अप्रैल से ऑनलाइन शुरू होंगे. एंट्रेंस एग्जाम जून में होंगे. पर अभी तारीख फिक्स नहीं है. फैसला स्टैंडिंग कमिटी ने लिया. एडमिशन प्रोसेस और शेड्यूल के प्रपोजल को हरी झंडी दिखाने के लिए उसे डीयू के वाइस चांसलर के पास भेज दिया गया है. जल्द ही डेट फाइनल हो जाएगी. देश के कोने-कोने से स्टूडेंट्स पीजी कोर्स के लिए डीयू में अप्लाई करते हैं. उनकी सहूलियत के लिए दिल्ली के अलावा चेन्नई, कोलकाता, नागपुर, जम्मू, अहमदाबाद और वाराणसी को एंट्रेंस एक्जाम के सेंटर के रूप में चुना गया है. एडमिशन कमिटी का मानना है कि इस पहल से स्टूडेंट्स को भी आसानी होगी और रिजल्ट भी जल्दी आएगा. जिन कोर्सेज में 12 या फिर उससे कम सीटें हैं उनके लिए कोई एंट्रेंस एग्जाम नहीं होगा. स्टूडेंट्स को इनके लिए पुराने पैटर्न पर एग्जाम देना होगा. डीयू में 50 पर्सेंट सीटें उनके ऑनर्स स्टूडेंट्स के लिए रिजर्व रहती हैं. दूसरी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को एंट्रेंस देना होता है. एक और बात. जो दोस्त डीयू के होने के बाद भी मेरिट में नहीं आते वो भी एंट्रेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं. (स्टोरी द लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही जगृतिक ने एडिट की है.)

Advertisement
Advertisement