The Lallantop

Dhruv Rathee पर वीडियो का इंतजार कर रहे थे एल्विश यादव के फैन, मगर All Eyes on Rafah

Rafah में इजरायली हमले के खिलाफ कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने 'All Eyes on Rafah' की स्टोरी शेयर की थी. इसके जवाब में Elvish Yadav ने 'All Eyes on PoK' के समर्थन में पोस्ट किया.

Advertisement
post-main-image
एल्विश यादव ने POK के समर्थन में किया पोस्ट (फोटो: X)

'All Eyes on Rafah' नहीं ‘All Eyes on PoK’….बिग बॉस OTT विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) का तो यही कहना है. 28 मई को उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से वीडियो पोस्ट करके संकेत दिया था कि वो Youtuber ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) पर वीडियो लेकर आ रहे हैं. और अब X पर उन्होंने गाजा के शहर रफाह पर इजरायली हमले के बाद ट्रेंड हुए All Eyes on Rafah की तर्ज पर 'All Eyes on PoK' लिखा है.

Advertisement

दरअसल गाजा के रफाह शहर (Rafah) में 26 मई को हुए इजरायली हवाई हमले (Israel attack on Rafah) में कम से कम 45 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. जबकि 110 से ज्यादा लोग इस हमले में घायल हो गए. विस्थापित फिलिस्तीनियों के कैंप पर हुए इस हवाई हमले में मरने वालों में काफी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं. इजरायल की तरफ से किए गए इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर 'All Eyes on Rafah' ट्रेंड होने लगा. कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक  'All Eyes on Rafah' ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की. इसके बाद यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने POK के समर्थन में पोस्ट किया. जो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

एल्विश ने अपने पोस्ट में 'All Eyes On Rafah' को एडिट करके फोटो पर 'All Eyes On PoK' लिख अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा,

“मैं किसी भी धर्म के लोगों की हत्या की निंदा करता हूं, फिर भी मेरी नजर POK पर है.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: Dhruv Rathee को एल्विश यादव का खुला चैलेंज! पोल खोलने की बात कर बोले-'टीम में मेरे बंदे...'

इस पोस्ट के बाद तुरंत ही एल्विश यादव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रेंड करने लगे. और उनके पोस्ट के ऊपर तुरंत ही लोगों के रिएक्शन आने लगे.

एक यूजर ने लिखा,

“एल्विश भाई ने बॉलीवुड की टूलकिट गैंग को आईना दिखा दिया.”

Advertisement

एक और यूजर ने लिखा,

“आप सच्चे इंफ्लूएंसर हो, गर्व है.”

ये भी पढ़ें: इजरायल के हमलों से चीख रहे फिलिस्तीन के साथ आए बड़े भारतीय एक्टर्स

एक और यूजर ने लिखा,

“तुम हो असली हीरो. जय श्री राम.”

एक और यूजर ने लिखा,

“एल्विश निडर हैं, तभी वो भीड़ में भी स्टैंडआउट करते हैं.”

बताते चलें कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर गाजा के समर्थन पर पोस्ट किया था. इसमें सामंथा रुथ प्रभु के अलावा राधिका आप्टे, गौहर खान, दिया मिर्जा, वरुण धवन, सोनम कपूर, नकुल मेहता, एमी जैक्सन और स्वरा भास्कर का भी नाम शामिल है. इनके अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी रीतिका सजदेह ने भी फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट को लेकर रितिका और रोहित शर्मा को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसके बाद रीतिका को ये स्टोरी हटानी पड़ी थी.

वीडियो: '400 बम, 700 मौतें’ इज़रायल ने गाजा में भयंकर तबाही मचाई, 1500 लोग कहां लापता हो गए?

Advertisement