कई दिनों से इस तरह के कयास लाए जा रहे थे कि ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ब्लू टिक (Blue Tick News) के लिए पइसे लेंगे. मंगलवार को ये कन्फर्म भी हो गया. एलन मस्क ने ट्वीट कर बताया ब्लू टिक (Blue Tick Charges on Twitter) के लिए एक यूजर को 8 डॉलर (करीब 650 रुपये) देने होंगे. हालांकि ये कीमत हर देश के हिसाब से अलग-अलग तय की जाएगी. इसमें यूजर को कई सुविधाएं मिलेंगी. सुविधाएं क्या-क्या होंगी, इसकी सारी जानकारी आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.
ट्विटर ब्लू टिक के लिए एलन मस्क लेंगे पइसा, लोगों ने 'बवाल' काट दिया!
कहीं खुशी, कहीं गम!


बाकी इसे लेकर सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर ब्लू टिक (Blue Tick) ट्रेंड कर रहा है. मस्क ने एक ट्वीट किया और लिखा कि सभी शिकायत करने वालों से यही कहूंगा कि कितनी भी शिकायत करते रहो लेकिन ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर तो खर्च करने ही पड़ेंगे.' मस्क का ये ट्वीट खासा वायरल है. आप भी देखिए मस्क का ट्वीट…
मस्क के ट्वीट और इस खबर पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कोई कह रहा है कि इस फैसले से ब्लू टिक लिए घूम रहे ट्रोल्स अब नहीं मिलेंगे. कुछ ने कहा कि मस्क को ऐसा नहीं करना चाहिए था. किसी ने कहा कि मस्क को कंपनियों और ब्रैंड्स से ही पैसे लेने चाहिए थे, ना कि किसी आम यूजर से. इन सबके बीच कुछ लोगों ने इस पर मीम्स भी बनाए हैं. आप भी देखिए कुछ चुनिंदा मीम्स…
मस्क को फोन करने पर ऐसा सुनाई दे रहा है
सबसे ज्यादा मौज तो पैरोडी अकाउंट की है
ऐसा ही फील हो रहा है
गरीब की मजबूरी नहीं समझ रहे
लोगों ने मजेदार मीम्स बनाए हैं
सबका दिन आता है
अब तो वक्त ही बताएगा कि क्या होता है
वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
देखें वीडियो- पीएम के आने से पहले मोरबी अस्पताल में ये बदला!











.webp?width=275)




.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



