The Lallantop

गवर्नर के काफिले के लिए ट्रैफिक रोका, प्रेग्नेंट पत्नी को ले जा रहे शख्स ने रोड ब्लॉक कर दी

गवर्नर का काफिला एयरपोर्ट से बाहर भी नहीं निकला था, लेकिन सिग्नल पर सारी गाड़ियां रोकी जा चुकी थीं. शख्स अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ कार में थे. उन्होंने काफी देर इंतजार किया, लेकिन आखिर उनका धैर्य जवाब दे गया.

Advertisement
post-main-image
ट्रैफिक अधिकारी ने शख्स को काफी देर शांत कराने की कोशिश की. (फोटो- X)

कर्नाटक के बेंगलुरु की ओल्ड एयरपोर्ट रोड. सोमवार, 1 जून की सुबह इसी अस्त-व्यस्त रोड पर एक शख्स ने गुस्से में आकर रोड ब्लॉक कर दी. वो अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ कार में जा रहा था. अचानक ट्रैफिक रुक गया. किसके लिए? गवर्नर थावरचंद गहलोत के काफिले के लिए. शख्स को जब लंबा कि इंतजार लंबा हो रहा है, तो उसका गुस्सा फूट पड़ा. वो कार से उतरकर सड़क के बीचों-बीच बैठकर प्रदर्शन करने लगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस ने गवर्नर के काफिले के लिए रोड को ब्लॉक कर दिया था. गवर्नर का काफिला एयरपोर्ट से बाहर भी नहीं निकला था, लेकिन सिग्नल पर सारी गाड़ियां रोकी जा चुकी थीं. शख्स अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ कार में था. उन्होंने काफी देर इंतजार किया, लेकिन आखिर उनका धैर्य जवाब दे गया. वो कार से बाहर निकले और सड़क पर बैठ गए.

ट्रैफिक पुलिस भी वहीं मौजूद थी. पुलिस वालों ने उन्हें समझाने की कोशिश की. वहां से उठने को भी कहा, और चेतावनी भी दी. लेकिन सज्जन नहीं माने. उन्होंने पुलिस से कहा,

Advertisement

“मेरी पत्नी प्रेग्नेंट है. हम भी काम पर जा रहे हैं. गवर्नर अभी एयरपोर्ट पर हैं, फिर भी आपने हमें यहां रोक रखा है. क्या सिर्फ गवर्नर ही VIP हैं? हम सब की वैल्यू कुछ नहीं है क्या?”

ट्रैफिक अधिकारी उन्हें शांत कराने की कोशिश करते रहे. उन्होंने कहा कि आपकी भी वैल्यू है, लेकिन रोड खाली कर दो. फिर भी शख्स अपनी बात पर अड़ा रहा. उसने कहा कि ट्रैफिक क्यों नहीं खोला जा रहा है. कुछ मिनट बाद जब पुलिस ने पेट्रोलिंग वाहन बुलाया तो सज्जन वहां से हट गए, और अपनी गाड़ी लेकर रास्ता साफ कर दिया.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसमें वो शख्स सड़क पर बैठा दिख रहा है और पुलिस वाले उसे समझा रहे हैं.

Advertisement
undefined

ये घटना बेंगलुरु समेत कई बड़े शहरों में आम समस्या को उजागर करती है. VIP मूवमेंट के नाम पर आम लोगों को काफी परेशानी होती है. खासकर सुबह के पीक आवर में जिस वक्त लोग ऑफिस, अस्पताल या जरूरी काम से जा रहे होते हैं, तब भी अचानक रोड ब्लाक कर दी जाती है.

कई बार प्रेग्नेंट महिलाएं, बीमार लोग या एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है. लोगों का मानना है कि सुरक्षा जरूरी है, लेकिन आम आदमी की जिंदगी की भी वैल्यू समझी जानी चाहिए.

वीडियो: रजत पाटीदार ने क्वालिफायर में दिखाया बल्ले का दम, RCB पहुंची फाइनल में

Advertisement