पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है. सोमवार से आचार संहिता भी लागू हो गई है. जिन पांच राज्यों में चुनाव होना है, उनमें असम, वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पॉन्डिचरी स्टेट शामिल हैं. सभी राज्यों में 19 मई को वोटों की गिनती की जाएगी. चुनाव की तारीख इस तरह हैं. असम: दो फेज में चुनाव कराए जाएंगे. पहले फेज में 65 विधानसभा क्षेत्र कवर की जाएंगी. नोटिफिकेशन की डेट 11 मार्च है. चुनाव की तारीख- 4 अप्रैल है. दूसरा फेज: 61 विधानसभा क्षेत्र कवर होंगे. चुनाव की तारीख-11 अप्रैल.
पश्चिम बंगाल: 6 चरणों में होंगे चुनाव. पहले फेज में 18 विधानसभा सीट कवर की जाएंगी. चुनाव दो तारीखों 4 और 11 अप्रैल को कराया जाएगा. दूसरा फेज: 17 अप्रैल, तीसरे फेज की 21 अप्रैल, चौथे फेज में 25 अप्रैल, पांचवें फेज में 30 अप्रैल और छठे फेज में 5 मई को वोट डाले जाएंगे.
केरल: एक ही फेज में होंगे चुनाव. चुनाव की तारीख- 16 मई.
तमिलनाडु: एक ही फेज में होंगे चुनाव. 16 मई को सभी सीटों पर होगी वोटिंग.
पॉन्डिचरी: एक ही चरण में कराए जाएंगे चुनाव. चुनाव की तारीख- 16 मई.
मुख्य चुनाव आयुक्त ने नसीम जैदी ने कहा, पहली बार NOTA के लिए पोलिंग बूथ में एक सिंबल भी होगा. सभी मतदान केंद्रों में कम से कम 7 सुविधाएं दी जाएंगी.' जैदी ने कहा, 7 लाख फर्जी मतदाताओं के नाम हटाए गए. इन पांच राज्यों में करीब 17 करोड़ वोटर वोट डालेंगे. सभी स्टेटस में सिक्योरिटी का इंतजाम पुख्ता रहेगा. EVM मशीन पर सभी कैंडिडेट्स की फोटो लगी होगी, ताकि वोटर्स को किसी तरह की कंफ्यूजन न हो. पेड न्यूज पर भी नजर रखी जाएगी. GPS से लैस मोबाइल फ्लाइंग स्कॉयडस बनाए जाएंगे. https://twitter.com/ANI_news/status/705687880744603648 https://twitter.com/ANI_news/status/705688476566433792
संभलकर नेताजी! आज से लागू हो गई आचार संहिता
असम, वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पॉन्डिचरी में चुनावों की तारीख का हुआ ऐलान. 19 मई को होगी वोटों की गिनती.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement












.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



