बस मैं एक चीज़ मुस्लिम भाई को बोलना चाहता हूं कि अगर आपने मुझे वोट दिया तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा. अगर आपने मुझे वोट नहीं दिया तो कोई बात नहीं. तब भी मुझसे काम ले लेना कोई दिक्कत की बात नहीं.- ये स्टेटमेंट है वरुण गांधी का. ये स्टेटमेंट है भारत के एक एमपी का, जो अबकी फिर से सांसद बनने की रेस में हैं.
मैं जीत रही हूं लेकिन मुसलमानों के वोट के बिना जीतना मुझे अच्छा नहीं लगेगा. फिर कोई मुसलमान आए किसी काम से तो मेरा मन नहीं करेगा. हम गांधी की छठी औलाद नहीं हैं.मेनका गांधी के इस धमकी भरे बयान के चलते इतना विवाद हुआ कि अंततः चुनाव आयोग ने उनपर 48 घंटे का बैन लगा दिया. तो अब आप जान गए होंगे कि वरुण ने किस चीज़ का संदर्भ लेकर अपना स्टेटमेंट, अपना बयान दिया. यूं हम आप-जानते हैं कि अगर मेनका ने मुस्लिमों से जो कहा वो नहीं कहतीं तो निश्चित ही वरुण ने भी जो कहा वो वरुण भी नहीं कहते. यानी कॉन्टेक्स्ट तो समझ में आ गया. लेकिन अब सवाल है उद्देश्य या मंशा की. यानी अब सवाल है ये कि वरुण ने ऐसा बयान क्यों दिया? क्या अपनी मां को चिढ़ाने के लिए? या उनकी मां की बात से हुए नुकसान की भरपाई के लिए? या दरअसल मेनका के बयान को याद दिलवाने के लिए कर इस प्रोसेस के दौरान चुनावों के सेंसर बोर्ड यानी इलेक्शन कमीशन से सर्वथा बचे रहने के लिए. वो होता था फिल्मों में अंतरंग सीन को दिखाने के बजाय दो फूलों को दिखा दिया जाता था. वैसे ही वरुण ने अप्रत्यक्ष रूप से अपने मां के बयान को लोगों के ज़हन में फिर से ताज़ा करवा दिया, और चुनाव आयोग से भी बच निकले. बहरहाल ये सब हमारे कयास भर हैं. अगर आपके मन में भी कोई ऐसी बात कोई ऐसा गेस हो तो कमेंट करते बताएं. हमारी चुनावी यात्रा देश के कोने कोने में चल रही है, आशा है उसे यू-ट्यूब, फेसबुक और हमारे ऐप में फॉलो कर रहे होंगे. वीडियो देखें -
धोनी और दूसरे क्रिकेटर्स के फेवरेट मेरठ वाले क्रिकेट बैट बनते देखिए -





.webp?width=60&quality=70)







