The Lallantop

सत्येंद्र जैन के करीबी लोगों के ठिकानों से भारी कैश और सोना बरामद, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर हमला बोला

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद Enforcement Directorate ने उनके करीबियों के ठिकानों पर छापामारी की है.

Advertisement
post-main-image
ईडी की छापेमारी में सत्येंद्र जैन के करीबी के घर मिला गोल्ड-कैश (फोटो-ANI)

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) की गिरफ्तारी के बाद Enforcement Directorate (ED) ने उनके करीबियों के ठिकानों पर छापामारी की है. केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक सोमवार, 6 जून की कार्रवाई में उसने लगभग 2.82 करोड़ रुपये और सोना बरामद किया है. ED ने बताया कि सत्येंद्र जैन और उनके करीबियों के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश के साथ 133 सोने के सिक्के मिले हैं. इन सिक्कों का वजन लगभग 1.80 किलो बताया जा रहा है. ED ने जानकारी दी है कि दिनभर चली ये कार्रवाई Prevention of Money Laundering Act (PMLA) के तहत की गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

केजरीवाल ने पीएम मोदी पर किया हमला

सत्येंद्र जैन और उनके करीबियों के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के थोड़ी देर बाद ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक ट्वीट आया. इस ट्वीट में उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया. कहा कि वे आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली और पंजाब की सरकारों को परेशान कर रहे हैं.

Advertisement

ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा है,

"इस वक्त प्रधानमंत्री जी पूरी ताक़त के साथ आम आदमी पार्टी के पीछे पड़े हैं- ख़ासकर दिल्ली और पंजाब सरकारों के. झूठ पे झूठ, झूठ पे झूठ. आपके पास सारी एजेन्सीज़ की ताक़त है, पर भगवान हमारे साथ है."

सत्येंद्र जैन के साथ ही हवाला ऑपरेटर्स के ठिकानों पर भी ED छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में बीते दिन जैन के करीबी के घर से तकरीबन तीन करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय ने सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए अपनी दो बेटियों सहित अपने परिवार का इस्तेमाल किया है. इंडिया टुडे टीवी द्वारा एक्सेस की गई जांच रिपोर्ट के मुताबिक सत्येंद्र जैन की पत्नी और दो बेटियों ने उनसे (सत्येंद्र जैन) जुड़ी कंपनियों से कारोबार की आड़ में करोड़ों रुपये हासिल किए हैं. 

Advertisement

देखें वीडियो- सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास ने केजरीवाल से ये कह दिया

Advertisement