The Lallantop

'100 करोड़ की डील...', सांसद से एक मुलाकात और फंस गए केजरीवाल?

Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के पीछे ED 100 करोड़ की कौन सी डील का दावा कर रही है?

Advertisement
post-main-image
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक ED की रिमांड पर भेज दिया है. (इंडिया टुडे)

द लल्लनटॉप के खास कार्यक्रम नेतानगरी में इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चर्चा हुई. इस दौरान ED ने केजरीवाल के खिलाफ क्या सबूत पेश किए इस पर भी विस्तार से बात हुई.  इंडिया टुडे के मुनीश पांडे के मुताबिक, 

Advertisement

ED ने सबसे पहले वो बयान कोर्ट में पेश किये जिन्हें जांच के दौरान रिकॉर्ड किया था. ED ने इस दौरान मगुंटा रेड्डी और अरुण पिल्लई के बयान कोर्ट के सामने पेश किये. ED के मुताबिक आंध्र प्रदेश से सांसद मगुंटा रेड्डी ने अपने बयान में ED को बताया कि उन्होंने दिल्ली में व्यापार करने को लेकर अरविंद केजरीवाल से मुलाकात. केजरीवाल ने उनसे कहा कि नई शराब नीति के तहत व्यापार करने के लिए दिल्ली में आपका स्वागत है. लेकिन इससे पहले आप जाकर के कविता से मुलाकात करिये. और जब उन्होंने के कविता से मुलाकात की तो उनसे कहा गया कि 100 करोड़ रुपये आम आदमी पार्टी को पहुंचाना होगा. तब जाकर ऐसी शराब नीति आ पाएगी जिसमें व्यापार करने पर ज्यादा मुनाफा होगा. YSR कांग्रेस के सांसद मुगंटा रेड्डी इस मामले में आरोपी भी हैं.

आरोपियों के बयानों के अलावा ED ने  टेक्निकल सबूत भी कोर्ट के सामने पेश किये. शराब घोटाला मामले मेें एक और आरोपी समीर महेंद्रू ने ईडी को बताया कि केजरीवाल ने फोन पर उनसे बातचीत में कहा कि विजय नायर इज माई बॉय (विजय नायर हमारा खास आदमी है). तुम उस पर भरोसा कर सकते हो. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - अरविंद केजरीवाल को जमानत नहीं, 6 दिन ED की हिरासत में रहेंगे

मुनीश के मुताबिक, समीर महेंद्रू ने नई शराब नीति के तहत दिल्ली में व्यापार किया था. और कथित तौर पर रिश्वत के पैसे का हेर फेर उसकी कंपनी इंडो स्पिरिट के जरिये ही हुआ था. विजय नायर जो कि अरविंद केजरीवाल का करीबी है. आरोप के मुताबिक उसने इस मामले में बिचौलिया का काम किया था. दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने एक आरोपी से बातचीत क्यों की इस मामले में उनसे आगे पूछताछ की जा सकती है.

तीसरा सबसे बड़ा सबूत जो ED ने कोर्ट के सामने पेश किया वो न सिर्फ अरविंद केजरीवाल बल्कि पूरी आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ाएगा. ED ने कोर्ट में उन लोगों के बयान भी पेश किया जिन्होंने गोवा विधानसभा में पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा था. ED का आरोप है कि उन्होंने अपने बयान में ये स्वीकार किया है कि उन्हें चुनाव लड़ने के एवज में पार्टी की ओर से कैश मेंं पैसे दिए गये थे. और इसको साबित करने के लिए उनके पास हवाला का 45 करोड़ का मनी ट्रेल है.

Advertisement

ED ने इस मामले को कोर्ट में न सिर्फ अरविंद केजरीवाल से जोड़ा बल्कि पूरी पार्टी से जोड़ दिया है. उन्होंने कोर्ट में कहा कि आम आदमी पार्टी एक पार्टी की तरह नहीं एक कंपनी की तरह काम कर रही थी. और ये कंपनी इस मामले में आरोपी है.

मुनीश पांडे बताते हैं कि,  ED ने केजरीवाल के आवास पर छापेमारी के दौरान 150 पन्ने का दस्तावेज बरामद किया है. जिसमें ED  के दो सीनियर अधिकारियों के बारे में जानकारी थी. इनमें एक स्पेशल डायरेक्टर रैंक के अधिकारी और दूसरे ज्वाइंट डायरेक्टर रैंक के अधिकारी हैं. ED के मुताबिक इस दस्तावेज में ये अधिकारी कहां रहते है, उनके परिवार की जानकारी और साथ-साथ कई गलत जानकारी भी शामिल है. छापेमारी के दौरान एक ज्वाइंट डायरेक्टर रैंक के अधिकारी खुद वहां मौजूद थे जिनका नाम इस दस्तावेज में था. वे कथित शराब घोटाला मामले की सुपरविजन कर रहे हैं. इस दस्तावेज को ईडी की टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया है. अब उनके वरिष्ठ अधिकारी ये तय करेंगे की आगे इस मामले में क्या कारवाई करनी है.

ED की हिरासत में केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 7 दिनों के लिए ED की रिमांड पर भेज दिया है. केजरीवाल को अब 28 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा. हालांकि ED ने कोर्ट से दस दिनों की रिमांड की मांग की थी. केजरीवाल को 21 मार्च को ED ने शराब नीति मामले में उनके घर से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद 22 मार्च को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने ED को 28 मार्च तक केजरीवाल की हिरासत दी है.

वीडियो: नेता नगरी: जेल से कैसे सरकार चलाएंगे केजरीवाल? AAP में किस नेता की अब ताकत बढ़ने वाली है?

Advertisement