हरियाणा के करनाल के पास दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्लीपर बस पर पत्थरों से हमला किया गया. घटना में एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गया और बस की खिड़कियां टूट गईं. ड्राइवर ने गोली मारने और बस में आग लगाने की धमकी मिलने का आरोप लगाया, जबकि पुलिस के मुताबिक, विवाद पार्किंग को लेकर हुआ था. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है और मामला दर्ज किया है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कार्रवाई की मांग की है.
हरियाणा में कश्मीर की बस पर ईंट पत्थरों से हमला, सीएम उमर अब्दुल्ला ने क्या कार्रवाई मांगी?
करनाल के पास दिल्ली-श्रीनगर स्लीपर बस पर पत्थरों से हमला हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग यात्री घायल हो गया. पुलिस ने पार्किंग विवाद के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











