The Lallantop

रणबीर कपूर की 'रामायण' के IMAX प्लान पर 'गॉडज़िला माइनस जीरो' का ग्रहण!

'रामायण' के 32 थिएटर्स में 43 IMAX शोज़ रजिस्टर्ड हैं.

Advertisement
post-main-image
'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' को US में 348 IMAX थिएटर्स में जगह मिली है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण पार्ट 1' का 3D ट्रेलर CBFC से मंजूरी मिल गई है और फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज़ होगी।
  • 'रामायण: पार्ट 1' को IMAX थिएटरों में गॉडज़िला माइनस ज़ीरो से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसके कारण इसकी स्क्रीनिंग और दर्शकों की पहुंच सीमित हो सकती है।
  • टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, जो पहले सलमान खान को भी धमका चुका है, और यह हमला उनके करीबी होने के कारण किया गया माना जा रहा है।

रणबीर कपूर स्टारर Ramayana के लिए कौन सी फिल्म मुश्किलें बढ़ा रही है? रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' ने कितने रुपए का कलेक्शन कर लिया है? टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले का सलमान खान से क्या कनेक्शन है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'रामायण' की स्क्रीनिंग में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के डायरेक्टर

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अक्टूबर लॉस एंजेलिस के अकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी. वहां 945 सीटों वाले थिएटर में ये फिल्म 3D में दिखाई जाएगी. प्रीमियर का थीम दिवाली सेंट्रिक है. इसलिए मेहमानों से पारंपरिक भारतीय कपड़े पहनकर आने को कहा गया है. इस इवेंट में 'डेडपूल' फेम रायन रेनॉल्ड्स, 'अवतार' के डायरेक्टर जेम्स कैमरन, 'द ओडिसी' वाले क्रिस्टोफर नोलन, 'ड्यून' फ्रैंचाइज़ के डेनी विलनव और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' वाले रूसो ब्रदर्स भी शामिल हो सकते हैं.  

Advertisement

# रजनीकांत की 'जेलर 2' ने कमाए 400+ करोड़

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, रजनीकांत की 'जेलर 2' ने दुनियाभर से 424 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 234.25 करोड़ रुपए रहा है. नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में लौटे हैं.

# 'रामायण' की राह का रोड़ा बनी 'गॉडज़िला'!

Advertisement

'रामायण: पार्ट 1' को अमेरिका की अडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. मगर IMAX स्क्रीन्स के मामले में इसे 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' से कड़ी टक्कर मिल रही. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 05 नवंबर को IMAX स्क्रीन्स की रेस में 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो', 'रामायण' आगे है. 18 अक्टूबर के शो-टाइम सर्वे के मुताबिक, 'गॉडज़िला माइनस ज़ीरो' को अमेरिका के 352 में से 348 IMAX थिएटर्स में जगह मिली है. वहां इसके 1,124 IMAX शोज़ शेड्यूल्ड हैं. इसके मुकाबले 'रामायण' के 32 थिएटर्स में 43 IMAX शोज़ रजिस्टर्ड हैं. हालांकि, ये आंकड़े अभी के शेड्यूल पर आधारित हैं और रिलीज़ से पहले बदल सकते हैं.

# सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाएगा 'रामायण' का ट्रेलर

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण पार्ट 1' के 3D ट्रेलर को CBFC से मंजूरी मिल गई है. इसे अगले वीकेंड से सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा. रही रिलीज़ की बात, तो ये फिल्म 05 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज़ होगी.

# शाहरुख की 'किंग' से घबराई 'एवेंज़र्स: डूम्सडे'?

'एवेंजर्स: डूम्सडे' भारत में ग्लोबल रिलीज़ से एक दिन पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मूवी अब 18 नहीं बल्कि 17 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. दावा किया जा रहा है कि मेकर्स ने ये फैसला शाहरुख खान स्टारर 'किंग' से बॉक्स ऑफिस क्लैश टालने के लिए लिया है. 'किंग' 24 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है. गुरुवार को रिलीज़ होने से 'डूम्सडे' को 4 दिनों का ओपनिंग वीकेंड मिलेगा.

# टाइगर श्रॉफ पर हमले का सलमान से क्या कनेक्शन?

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलवाने की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. ये गैंग पिछले कुछ सालों में सलमान खान को भी धमका चुका है. उसका दावा है कि टाइगर श्रॉफ, सलमान के करीबी हैं. इसलिए उन पर ये हमला किया गया.  

वीडियो: 'रामायण' की रिलीज़ से पहले ही 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड्स की उल्टी गिनती शुरू?

Advertisement