The Lallantop

शाहरुख खान की 'किंग' का टीज़र रिलीज़ से पहले ही लीक हो गया?

'किंग' के इस कथित लीक्ड टीजर में धांसू एक्शन करते दिखलाई पड़ रहे हैं शाहरुख खान.

Advertisement
post-main-image
'किंग' का टीज़र शाहरुख के जन्मदिन पर यानी 02 नवंबर को रिलीज़ हो सकता है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई, जिसमें उनके ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर घायल हो गए, जबकि टाइगर बाल-बाल बच गए।
  • टाइगर श्रॉफ पर हुआ यह हमला असामाजिक तत्वों के बीच चले विवाद या अपराध की पृष्ठभूमि में हुआ माना जा रहा है, जिससे मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • इस घटना के बाद मुंबई पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ़्तारी हुई है और आगे जांच जारी है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की उम्मीद है।

टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग मामले पर क्या अपडेट आया है? प्रभास स्टारर Spirit की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत किस फिल्म से होने वाली है? क्या शाहरुख खान की 'किंग' के टीज़र रिलीज़ से पहले ही लीक हो गया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# हॉरर फिल्म में नज़र आएंगे केविन बेकन

हॉलीवुड एक्टर केविन बेकन की अपकमिंग हॉरर फिल्म 'समनर' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. 'समनर' को जेरेमी स्लेटर डायरेक्ट कर रहे हैं. कहानी जेफरसन हैडॉक नाम के एक शख्स की है, जो एक विटनेस प्रोटेक्शन प्रॉपर्टी में एक डरावने दानव से निपटने पहुंचता है. आगे क्या होता है, फिल्म में इसे दिखाया गया है.

Advertisement

# टाइगर श्रॉफ पर हुआ जानलेवा हमला

18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. टाइगर इस हमले में बाल-बाल बचे हैं. मगर उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर गोली से घायल हो गए. खबर लिखने तक मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

# साइंस फिक्शन फिल्म बना रहे फ्रांसिस लॉरेंस

Advertisement

'द हंगर गेम्स' फ्रैंचाइज़ बनाने वाले डायरेक्टर फ्रांसिस लॉरेंस अब साइंस-फिक्शन कहानी ला रहे. वो चर्चित बुक सीरीज़ 'रेड राइज़िंग' के पहले नॉवेल पर फिल्म डायरेक्ट करेंगे. इसकी कहानी मंगल ग्रह पर रहने वाले डैरो की है, जो रेड कैटेगरी का एक माइनर है. उसे पता चलता है कि समाज पर राज करने वाला गोल्ड वर्ग उसके लोगों को गुलाम बना रहा. फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट और कास्ट से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है.

# लीक हो गया शाहरुख की 'किंग' का टीज़र?

शाहरुख खान स्टारर 'किंग' का टीज़र उनके जन्मदिन यानी 02 नवंबर को रिलीज़ हो सकता है. मगर टीज़र की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर लीक होने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, ये वायरल क्लिप ऑफिशियल टीज़र है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. इस कथित लीक्ड टीजर में शाहरुख खान भयंकर एक्शन करते दिख रहे हैं. कहीं न कहीं ये ‘जवान’ फिल्म के प्री-इंटरवल सीक्वेंस की याद दिला रहा है. मगर ये रियल टीजर या फर्जी, ये साफ नहीं हो सका है. इसलिए लल्लनटॉप इसकी पुष्टि नहीं करता.

# 'रामायण 2' से होगी 'स्पिरिट' की भिड़ंत

प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' को पोस्टपोन कर दिया गया है. पहले ये फिल्म 05 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में आने वाली थी. मगर अब इसे अगले साल दीपावली यानी 29 अक्टूबर 2027 को रिलीज़ किया जाएगा. मतलब अब 'स्पिरिट' की टक्कर रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से होने वाली है.

# करण जौहर की 'कालिया' में कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन अब करण जौहर की 'कालिया' में नज़र आएंगे. इसे संदीप मोदी डायरेक्ट करेंगे. फिल्म की शूटिंग दिसंबर 2026 में शुरू हो सकती है. मेकर्स दीपावली पर इसका अनाउंसमेंट टीज़र रिलीज़ कर सकते हैं. ये टीज़र सिनेमाघरों में 'रामायण' के साथ अटैच हो सकता है. फिलहाल इसकी कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज़ डेट को लेकर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया है.

वीडियो: शाहरुख़ खान की फिल्म 'किंग' सिनेमाघरों में किन फिल्मों से भिड़ेगी?

Advertisement