The Lallantop

अपनी शादी में दूल्हा शराब पीकर नाचा, 'आज मेरे यार की शादी है' गाया और फिर सोता रह गया

दूल्हे की हरकतें देखकर दुल्हन ने शादी से मना कर दिया.

Advertisement
post-main-image
दुल्हन के घरवालों ने कहा कि शादी में खर्च हुआ पैसा दीजिए. ये सुनकर दूल्हा वापस रजाई ओढ़कर सोने लग गया. (फ़ोटो/आजतक)

एक दूल्हे ने अपनी शादी में खूब शराब पी. खूब डांस किया. इतना डांस, कि नाचते-नाचते वो ज़मीन पर गिर गया. बाद में घरवालों ने एक खाट पर उसे लिटा दिया और वो सो गया. सोया तो ऐसा सोया, कि फेरों के समय भी नहीं उठ पाया. ये सब देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. बाद में सुबह दूल्हा उठा, तो घर जाने की बात कहने लगा. दुल्हन के घरवालों ने कहा कि शादी में खर्च हुआ पैसा दीजिए. ये सुनकर दूल्हा वापस रजाई ओढ़कर सोने लगा! 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़ ये वाकया उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के सेमरइया गांव का है. 1 फरवरी को कमल सिंह की बारात दरौली गांव से सेमरइया गांव पहुंची. बारात जनवासे पर थी. वहां रस्में, विधि-विधान हुए. बारात ने नाश्ता-पानी किया. बाद में बारात दुल्हन के घर पहुंची.

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक़ दुल्हन के घर अगवानी (बारात का स्वागत) की रस्म चल रही थी. दूल्हा गाड़ी से उतरा, नागिन डांस करने लगा. गाना गाने लगा, 'आज मेरे यार की शादी है'. बाद में बेसुध हो गया. इससे लोगों को समझ आया कि वो नशे में है. दूल्हे की ऐसी हालत देखकर आधे बाराती वहां से चले गए.

Advertisement
शादी का खर्चा वापस करो

रिपोर्ट के मुताबिक़ दूल्हे को फिर एक खाट पर रजाई ओढ़ाकर सुला दिया. बाद में घरवालों ने, दुल्हन के परिवार वालों ने, दोस्तों ने उसे उठाने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं उठा. ये देखकर दुल्हन के घरवालों ने शादी में खर्च की हुई रकम वापस मांगी और दुल्हन ने शादी से मना कर दिया. दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान दुल्हन के पिता ने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि दूल्हा शराब पीता है. उन्होंने कहा, 

“बेटी की ज़िंदगी अच्छे से बीते इसलिए मैंने शादी में पूरी जमा पूंजी लगा दी. लड़के वालों की जो भी मांग थी, उसे पूरा किया. लेकिन हम चाहते हैं कि शादी में हुआ खर्च हमें वापस मिल सकें. अच्छा हुआ शादी से पहले हमने ये सब देख लिया. मेरी बेटी की ज़िंदगी खराब होने से बच गई.” 

रिपोर्ट के मुताबिक़ थाना प्रभारी रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का 2 फरवरी की दोपहर समझौता हो गया है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: दूल्हा स्टेज पर बैठकर इंतजार करता रहा, दुल्हन ब्यूटी पार्लर से लौटी ही नहीं!

वीडियो: पड़ताल: दूल्हा देखता रहा और प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया, क्या है वायरल वीडियो का सच?

Advertisement