अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और अरबपति कारोबारी एलन मस्क के बीच संबंध खत्म हो गए हैं (Trump-Musk Relation). खुद ट्रंप ने इसकी पुष्टि की. साथ ही चेतावनी भी दे डाली कि अगर मस्क ने विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को वित्तीय सहायता दी तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. हालांकि, उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि वे परिणाम क्या हो सकते हैं.
'विपक्षी पार्टी को अगर पैसा दिया तो... ' ट्रंप ने एलन मस्क से संबंध खत्म करते हुए दी बहुत बड़ी धमकी
Donald Trump से जब यह पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि Elon Musk के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है, तो इस पर ट्रंप ने सहमति जताई. साथ ही उन्होंने एलन मस्क को चेतावनी भी दे डाली.


अमेरिकन मीडिया संस्थान NBC न्यूज के साथ एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में डॉनल्ड ट्रंप से जब यह पूछा गया तो कि क्या उन्हें लगता है कि टेस्ला और SpaceX के CEO के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है, तो इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, "हां, मुझे ऐसा लगता है." इतना ही नहीं, ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि अगर टेक दिग्गज रिपब्लिकन को चुनौती देने वाले डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को धन मुहैया कराते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. ट्रंप ने कहा,
अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे.
बताते चलें कि एलन मस्क ने ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए न सिर्फ अरबों डॉलर की फंडिंग की थी. बल्कि, खुद प्रचार भी किया था. लेकिन राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों के बीच खटास आ गई. इस हफ्ते की शुरूआत में दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हुई, जो अब शायद बहुत बढ़ गई है. मस्क ने एक्स (X) पर ट्रंप सरकार के "वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट" की आलोचना की और चेतावनी दी कि ट्रंप की टैरिफ नीतियों से मंदी आ सकती है.
ये भी पढ़ें: एलन मस्क ने डॉनल्ड ट्रंप पर 'एपस्टीन फाइल्स' के खुलासे वाली पोस्ट डिलीट क्यों कर दी?
मस्क यहीं नहीं रुके. उन्होंने ‘X’ पर ट्रंप के महाभियोग का समर्थन करते हुए एक पोस्ट भी किया. जिसे बाद में हटा दिया गया. साथ ही उन्होंने जेफरी एपस्टीन के साथ ट्रंप के पिछले संबंधों का भी उल्लेख किया. जिसे ट्रंप ने "पुरानी खबर" बताकर खारिज कर दिया.
बता दें कि जेफरी एपस्टीन पर नाबालिग लड़कियों से जबरन वैश्यावृत्ति करवाने के आरोप लगे थे. 2019 में उसे न्यूयॉर्क की एक जेल में मृत पाया गया और कहा गया कि उसने आत्महत्या कर ली. हाल ही में मस्क ने दावा किया कि ट्रंप का नाम जेफरी एपस्टीन मामले से जुड़ी फाइलों में है, इसीलिए उन्हें जारी नहीं किया जा रहा है. ट्रंप ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मस्क पर राष्ट्रपति के कार्यालय की बेइज्जती करने का आरोप लगाया.
वीडियो: दुनियादारी: डॉनल्ड ट्रंप और एलन मस्क क्यों भिड़े?















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



