The Lallantop

स्पार्किंग हुई, लाइट गुल फिर ब्लास्ट... बैंकॉक के पब में लगी आग में 27 की मौत

Bangkok Pub Fire: थाईलैंड के बैंकॉक में 12 जुलाई को देर रात एक पब में धमाके के बाद आग लग गई. इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई और कई झुलस गए. ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है. पर ये आग लगी कैसे?

Advertisement
post-main-image
अधिकारियों ने आग लगने के कारण की जांच शुरू कर दी है. (फोटो: ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बैंकॉक के ना लाडप्राओ पब में देर रात आग लगने से 27 लोगों की मौत हुई और 63 लोग घायल होकर अस्पताल भर्ती हुए जिनमें 22 की हालत गंभीर बताई गई है।
  • स्थानीय म्यूजिशियन द्वारा स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलने के बाद अचानक बिजली चली गई और धमाके के साथ आग फैल गई, जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
  • थाईलैंड सरकार ने घटना की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित लोगों का इलाज जारी है, साथ ही आग पर काबू पाया गया लेकिन पूरी इमारत जल चुकी है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार, 12 जुलाई को देर रात एक पब में आग लग गई. इस हादसे में 27 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और कई लोग बुरी तरह झुलस गए. हादसे से पहले लोग एक म्यूजिक परफॉर्मेंस इंजॉय कर रहे थे. तभी एक धमाका हुआ और आग लग गई. लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दम घुटने से कई लोगों की मौत

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा बैंकॉक के 'ना लाडप्राओ ​​पब' में हुआ. कुल 63 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 22 की हालत गंभीर बनी हुई है. सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज सामने आए. वीडियो के मुताबिक, पब के एंट्रेंस और एग्जिट गेट पर धुआं ही धुआं था. अंदर फंसे लोग चीख रहे थे. वो बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन कई लोग बाहर आ ही नहीं पाए. 

फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया था. लेकिन तब तक पूरा पब जल चुका था.

Advertisement
प्रधानमंत्री ने क्या बताया?

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल हादसे वाली जगह पहुंचे. उन्होंने कहा, 

“आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. पब में परफॉर्म कर रहे एक म्यूजिशियन ने बताया कि उसने स्टेज के पास लगे सर्किट ब्रेकर से धुआं निकलते देखा था. और फिर उसके तुरंत बाद बिजली चली गई थी. फिर एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी और पब तेजी से घने धुएं से भर गया. कई पीड़ित पब के पिछले हिस्से में बने रेस्ट रूम में पाए गए.”

पब के बाहर रिपोर्टर्स से बात करते हुए बैंकॉक के गवर्नर चाचार्ट सित्तिपुंत ने कहा, 

Advertisement

“आग पूरी इमारत में तेजी से फैल गई थी और छत तक पहुंच गई. मौत की मुख्य वजह शायद धुआं है. हमने घटना की जांच शुरू कर दी है. हमें कई पीड़ित फायर एग्जिट के पास मिले थे. हमें लगता है कि शायद रास्ते में धुएं और आग की वजह से वो बाहर नहीं निकल पाए. हमें ये नहीं पता कि अंदर कितने लोग थे. लेकिन संभावना है कि काफी ज्यादा लोग रहे होंगे.”

बाथरूम में मिले कई शव

थाईलैंड के मीडिया संस्थान बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कई सारे शव बाथरूम में भी मिले हैं. बाथरूम पब के पीछे के हिस्से में बना था. माना जा रहा है कि पीड़ितों ने बचने के लिए पीछे का रास्ता चुना होगा. लेकिन धुएं की वजह से वहीं उनकी मौत हो गई. शवों की पहचान अभी की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, पब के पास लाइसेंस था. म्यूजिक परफॉर्मेंस कराने की इजाजत भी थी और अप्रैल में अधिकारियों ने इसका निरीक्षण भी किया था. लेकिन फिर भी आग कैसे लगी, इसकी जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें: वे एक-दूसरे को गले लगाए थे... बच्चे की चाहत में आए दिल्ली, होटल की आग ने जान ले ली

पहले भी हो चुके कई हादसे

इससे पहले भी थाईलैंड में इस तरह के हादसे हो चुके हैं. 2022 में एक म्यूजिक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी. जबकि 2009 में बैंकॉक के एक नाइट क्लब में न्यू ईयर के जश्न के दौरान आग लगने से 66 लोगों की जान चली गई थी. इन हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

वीडियो: Delhi Malviya Nagar Fire: होटल में लगी आग, 20 झुलस गए,पुलिस ने क्या बताया?

Advertisement