The Lallantop

'इजरायली सेना ने मुझे बंधक बनाया', US प्रेसिडेंट पद के दावेदार का बड़ा दावा

Ro Khanna ने कहा कि अगर इजरायलियों ने एक अमेरिकी सांसद को 90 मिनट के लिए बेबस महसूस करा दिया, तो सोचिए, इजरायली कब्जे के तहत रहने वाले फिलिस्तीनी हर दिन कैसा महसूस करते होंगे.

Advertisement
post-main-image
रो खन्ना भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद हैं. (X @RoKhanna)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने दावा किया कि फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक में वे हथियारबंद इजरायली सेटलर्स और सेना द्वारा लगभग 90 मिनट तक बंधक बनाये गए थे।
  • 1967 के बाद इजरायल ने वेस्ट बैंक में अवैध तरीके से सेटलमेंट बसाए और फिलिस्तीनियों को वहां से निकाल दिया गया, जिससे क्षेत्र में हिंसा और संघर्ष की स्थितियां बनीं।
  • रो खन्ना ने इस घटना के बाद अमेरिका में फिलिस्तीनी अधिकारों के मुद्दे को प्रमुखता देने की बात कही है और वे इस विवाद को राजनीतिक मैदान में उठाने की योजना बना रहे हैं।

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने इजरायल पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कैलिफोर्निया से डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना ने दावा किया कि उन्हें फिलिस्तीन में अवैध इजरायली सेटलर्स और फिर इजरायली सेना ने बंधक बना लिया था. खन्ना ने कहा कि हथियारबंद सेटलर्स ने उनका और उनकी टीम का रास्ता रोका और उन्हें जाने नहीं दिया. खन्ना 2028 के अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की दौड़ में गंभीरता से लगे हुए हैं. जब यह घटना हुई, तब रो खन्ना फिलिस्तीनी के वेस्ट बैंक के एक गांव जा रहे थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
इजरायली सेटलर्स कौन हैं?

सबसे पहले समझते हैं कि इजरायली सेटलर्स कौन होते हैं. 1967 के युद्ध के बाद इजरायल ने फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम समेत कई क्षेत्रों पर गैर-कानूनी कब्जा जमा लिया. इसके बाद इजरायल ने गैर-कानूनी तरीके से इन इलाकों में इजरायली बस्तियां (सेटलमेंट्स) बसाईं. फिलिस्तिनियों को जबरन निकाला गया, और गैर-कानूनी तरीके से इजरायलियों को वहां बसाया गया.

इन बस्तियों में अवैध तरीके से रह रहे इजरायली नागरिकों को ही इजरायली सेटलर्स कहा जाता है. संयुक्त राष्ट्र और भारत समेत ज्यादातर देशों के अनुसार, वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशलम में बनी ये बस्तियां इंटरनेशनल कानून के तहत अवैध हैं, जबकि इजरायल इस बात को नहीं मानता है.

Advertisement
क्या है पूरा मामला?

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रो खन्ना बुधवार, 8 जुलाई को फिलिस्तीन के खिरबेत जनूता के खंडहरों को देखने गए थे. यह दक्षिणी वेस्ट बैंक में एक छोटा सा फिलिस्तीनी बेदुइन गांव है. रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेटलर्स के बढ़ते हमलों के चलते फिलिस्तिनियों को ये गांव छोड़कर जाना पड़ा. बाद में सेटलर्स ने यहां खूब तोड़फोड़ मचाई.

11 जुलाई को एक X पोस्ट में रो खन्ना ने बताया कि अचानक हथियारबंद इजरायली सेटलर्स एक कार में आए, और उन्होंने गांव में जाने का रास्ता रोक दिया. भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने बताया कि सेटलर्स ने उन्हें और उनकी टीम का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया.

रो खन्ना ने X पर लिखा,

Advertisement

"इजरायली सेटलर्स ने अमेरिका में बनी M4 गन दिखाकर मुझे और दूसरे अमेरिकियों को फिलिस्तीन की मेरी ट्रिप पर हिरासत में ले लिया. जब IDF (इजरायल डिफेंस फोर्स) आई, तो उन्होंने सेटलर्स का साथ दिया और हमें हिरासत में रखे रहे. उन्होंने बहुत बड़ी गलती की है."

ro khanna
रो खन्ना का पोस्ट. (X)

रो खन्ना ने बताया कि सेटलर्स ने उन्हें हिब्रू और अरबी में गालियां दीं और उनकी मिनीबस के टायरों पर लात मारी. दूसरी गाड़ी में सफर कर रहे द न्यूयॉर्क टाइम्स के एक फोटोग्राफर ने भी यह सब देखा. इतने में एक जीप और आदमियों को लेकर आ गई.

जब इजरायली सेना (IDF) की दो कारें आईं, तो रो खन्ना को लगा कि इजरायली सैनिक उन्हें निकालने में मदद करने आए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मदद करने के बजाय सैनिकों ने सिगरेट पी, सेटलर्स से बातें कीं और जब सेटलर्स चले गए, तो सड़क ब्लॉक करने के लिए कार लगा दी.

उस समय के हालात को याद करते हुए रो खन्ना ने कहा,

"उस स्थिति में मुझे लगा कि मैं बेबस हो गया हूं, जो आसान बात नहीं है, क्योंकि मुझे जिंदगी में बहुत सारे खास अधिकार मिले हैं."

आखिर में अमेरिकी एंबेसी और इजरायली पुलिस को कॉल करने के बाद रो खन्ना को अपना सफर जारी रखने की इजाजत मिली. रो खन्ना बोले,

"अगर उन्होंने एक अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के सदस्य को 90 मिनट के लिए बेबस महसूस करा दिया, तो सोचिए, (इजरायली) कब्जे के तहत रहने वाले फिलिस्तीनी हर दिन कैसा महसूस करते होंगे."

'सबसे खौफनाक मंजर'

रो खन्ना की टीम के एक सदस्य ने उनके लिए फिलिस्तीन की तीन की ट्रिप बनाई थी. खन्ना इस घटना को अपनी ट्रिप का सबसे खौफनाक हिस्सा मानते हैं. वापस अमेरिका लौटने पर रो खन्ना ने उनकी सलामती पूछने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया. 12 जुलाई को एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा,

“मैं घर पर हूं. लेकिन मैं फिलिस्तीनियों को बेइज्जत करने वाली बातें अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रहा हूं. मैं अभी भी इसे समझ नहीं पा रहा हूं. मैं केवल जो कुछ मैंने देखा, उसमें से कुछ बातें शेयर करना चाहता था.”

'हर कोने में फिलिस्तीन की कहानी बताऊंगा'

रो खन्ना ने कहा कि वेस्ट बैंक में उन्होंने जो देखा, वह उनकी पॉलिटिक्स और मुमकिन है कि उनकी राष्ट्रपति पद की दावेदारी को तय करेगा. उन्होंने कहा कि अगर वे कैंपेन चलाते हैं, तो फिलिस्तीनियों के अधिकार उनके लिए बड़ा मुद्दा होंगे. रो खन्ना ने आगे कहा,

"मेरे पास फिलिस्तीनियों के साथ हो रहे अन्याय के बारे में बताने के लिए कुछ खास है. मैं अमेरिका के हर कोने में जाऊंगा, चाहे मैं चुनाव लड़ूं या नहीं, और उनकी कहानियां बताऊंगा और वेस्ट बैंक में जो हो रहा है, उसकी कहानी बताऊंगा."

इजरायल ने क्या कहा?

एक अमेरिकी सांसद को हिरासत में लेने का आरोप लगा तो इजरायली सेना ने सफाई दी. शनिवार, 11 जुलाई को इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें विदेशी नागरिकों और न्यूज मीडिया के लोगों की गाड़ियों को एक गांव के पास गैर-कानूनी तरीके से रोकने की शिकायत मिली है.

इजरायली सेना ने इस बात से इनकार किया कि उसके सैनिकों ने रो खन्ना और उनकी टीम का रास्ता रोका था. सेना ने कहा कि रास्ता रोकने वाले हथियारबंद लोगों की पहचान की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सोशल वर्कर ने गजा के लोगों को फीफा वर्ल्ड कप दिखाया, इजरायल ने मार डाला

अमेरिका में घट रहा इजरायल का समर्थन

एक अमेरिकी डेमोक्रेट सांसद के साथ यह सब ऐसे समय पर हुआ, जब अमेरिकियों और खासकर डेमोक्रेट्स के बीच इजरायल के लिए सपोर्ट कम हो रहा है. रो खन्ना की तरह वेस्ट बैंक का दौरा प्रोग्रेसिव नेताओं के लिए अपनी चिंता दिखाने का एक नया तरीका है.

वीडियो: लेबनान के फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप में इजरायल ने किया हमला?

Advertisement