The Lallantop

फ्रांस में स्कूलों के प्रदर्शन पर ट्रंप का दावा, 'इस्लाम इस महान देश पर कब्जा करना चाहता है'

France School Protest: फ्रांस में स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. अमेरिका के प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने इस प्रदर्शन को इस्लाम और माइग्रेशन से जोड़ दिया है. उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि इस्लाम फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है.

Advertisement
post-main-image
ट्रंप ने फ्रांस में हो रहे स्कूल प्रोटेस्ट को इस्लाम और माइग्रेशन से जोड़ दिया है. (Courtesy-ITG/Reuters )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फ्रांस में हो रहे स्कूल सुधार प्रदर्शन को माइग्रेशन और इस्लाम के फ्रांस पर कब्जा करने की कोशिश से जोड़ा है।
  • फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और स्टाफ की कमी के कारण व्यापक प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनका ट्रंप ने माइग्रेशन और धार्मिक संघर्ष के रूप में नया संदर्भ दिया।
  • ट्रंप की इस टिप्पणी का उद्देश्य अमेरिकी मिड-टर्म चुनावों में माइग्रेशन एजेंडे को मजबूती देना है, जिससे उनकी पार्टी की चुनावी स्थिति प्रभावित हो सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फ्रांस में हो रहे विरोध प्रदर्शनों को माइग्रेशन और इस्लाम से जोड़ दिया है. ट्रंप ने कहा कि ये प्रदर्शन स्कूलों के बारे में नहीं है. बल्कि, यह इस्लाम के फ्रांस पर कब्जा करने की कोशिश को लेकर है. उन्होंने इसके लिए बड़े पैमाने पर हो रहे माइग्रेशन को भी जिम्मेदार बताया है. दरअसल, फ्रांस में लोग स्कूलों को बेहतर करने की मांगकर रहे हैं. इसके लिए पूरे देश में जोरदार प्रदर्शन भी हो रहे हैं.  

Advertisement

अब इस प्रदर्शन को राष्ट्रपति ट्रंप ने इस्लाम और माइग्रेशन से जोड़ दिया है. ट्रंप ने मंगलवार, 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट शेयर की. पोस्ट में उन्होंने लिखा, 

फ्रांस में बड़े पैमाने पर हुए माइग्रेशन के बेकाबू होने का असर है. यह स्कूलों के बारे में नहीं, बल्कि इस्लाम के बारे में है. इस्लाम की कोशिश अतीत में महान रहे देश (फ्रांस) पर कब्जा करने की है.’

Advertisement
Trump
डॉनल्ड ट्रंप का पोस्ट.

Politico की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में मिड-टर्म के चुनाव में एक महीने से भी कम समय बचा है. ऐसे में ट्रंप की यह टिप्पणी काफी अहम मानी जा रही है. इस चुनाव में ट्रंप की पार्टी का साख दोनों सदनों में दांव पर लगा हुआ है. वह मतदाताओं से माइग्रेशन और डिपोर्टेशन के एजेंडे को आक्रामक रूप से बढ़ाने के मुद्दे पर वोट देने की अपील कर रहे हैं.

स्कूलों के लिए विरोध

वहीं, ईरान के साथ जंग छेड़ने की वजह से ट्रंप की पहले ही काफी फजीहत हो रही है. उन्हें अमेरिकी नेताओं समेत देश के नागरिकों के विरोध का भी सामना करना पड़ा है. ट्रंप मिड-टर्म चुनाव में अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुटे हैं. दरअसल, फ्रांस में लोग स्कूलों की स्थिति बेहतर करने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे हैं. ये प्रोटेस्ट स्कूल की खराब स्थितियों, स्टाफ की कमी, जर्जर इमारतें और खचाखच भरी क्लासों के खिलाफ हैं. ट्रंप ने इन प्रदर्शनों को किसी और ही मुद्दे से जोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: AI पर मीटिंग के बाद ट्रंप ने सुंदर पिचाई को सबके सामने कहा ‘राक्षस’

Advertisement
मैक्रों को हटाने का इरादा

फ्रांस की राजनीति के लिहाज से भी यह प्रदर्शन अहम है. विपक्षी पार्टियां इमैनुएल मैक्रों को राष्ट्रपति के पद से हटाना चाहती हैं. उनकी सेंटर-राइट सरकार के लिए सत्ता बचाना चुनौती है.

वीडियो: दुनियादारी: फ्रांस में छात्रों का प्रदर्शन कहां तक जाएगा?

Advertisement