The Lallantop

परेशान किसान बोला- मैं सुसाइड कर लूंगा, कृषि मंत्री बोले- कर ले फिर जा

टोंक: किसान से झल्लाए कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
मुजफ्फरनगर से सांसद हैं संजीव बालियान. मोदी कैबिनेट में राज्य कृषि मंत्री भी हैं. मुजफ्फरनगर दंगों में आरोपी रहे थे. यहां संजीव बालियान का इंट्रो खत्म होता है. और खबर का इंट्रो शुरू. संजीव बालियान ने राजस्थान के टोंक में कर्ज से परेशान किसान को अजीब नसीहत दे डाली. किसान अपने हाथों में कागज लिए मंच पर बैठे बालियान के पीछे पहुंचा. बहुत देर से अपनी बात सबके सामने रखने की कोशिश कर रहा था. सबने कहा- बाद में आना. पर वो नहीं माना. और खराब खेती से परेशान होने की बात कहते हुए सुसाइड करने की धमकी देने लगा. बस फिर क्या, किसान से बालियान भी झल्लाकर बोले- कर ले फिर जा. बालियान साथ बैठे शख्स से बोलते हैं, 'सुनता ही नहीं कोई.' संजीव बालियान की नसीहत सुनने वाला किसान बोला, 'बिजली के तार टूटे हुए हैं. बिजली नहीं आती. सिचाई नहीं हो पा रही है. हमारे 200 पेड़ मर चुके हैं. हम मंत्री साहेब से ये कहने गए थे कि तार जुड़वाओ. अगर मंत्री या उच्च अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करेंगे तो हम क्या करेंगे. हम तो फिर आत्महत्या ही करेंगे. और क्या करेंगे. हमारे पास और चारा ही क्या है.' बता दें हर साल हजारों किसान सुसाइड कर रहे हैं. बीते 20 सालों में 3 लाख  किसान सुसाइड कर चुके हैं. बीते साल कर्ज से परेशान करीब 3200 किसानों ने महाराष्ट्र में सुसाइड किया था. ऐसे में संजीव बालियान का ये बयान समझदारी से भरा तो कतई नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement