The Lallantop

'बाहुबली 3' बनेगी, प्रभास-राणा ने दिया बड़ा हिंट

'बाहुबली' की मेकिंग पर बनी डॉक्यू सीरीज़ में राणा दग्गुबाती ने कहा- "बाहुबली का किस्सा अभी खत्म नहीं हुआ"

Advertisement
post-main-image
'बाहुबली' की मेकिंग पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ 'बाहुबली: द टॉर्च बेयरर' के एंड में है 'बाहुबली' फ्रैंचाइज़ की अगली किश्त का हिंट.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • प्रभास और राणा दग्गुबाती ने बाहुबली 3 के संभावित निर्माण का संकेत दिया है, जिसमें राजामौली और प्रोड्यूसर शोबू गरू की कमी के कारण योजनाएं स्पष्ट नहीं हैं।
  • बाहुबली की अगली कड़ी बनने का संकेत तब आया जब बाहरवली: द टॉर्च बेयरर डॉक्यूमेंट्री के अंतिम एपिसोड में चर्चा हुई, जिससे फैंस में बहस और जिज्ञासा बढ़ी।
  • अगर बाहुबली 3 बनेगी तो यह फ्रैंचाइजी के प्रशंसकों के लिए एक नया अध्याय होगा, जिससे राजामौली के विश्वव्यापी प्रभाव में बढ़ोतरी हो सकती है।

Prabhas और Rana Daggubati ने Baahubali 3 के बारे में क्या हिंट दिया है? Ajay Devgn स्टारर Dhamaal 4 का Trailer कैसा है? क्या Ranbir Kapoor और Yash की Ramayana का Dubai Premiere भारत से पहले होगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'बाहुबली 3' बनेगी, प्रभास-राणा ने दिया बड़ा हिंट

'बाहुबली' की मेकिंग पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ 'बाहुबली: द टॉर्च बेयरर' 26 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुई. चार एपिसोड की इस सीरीज़ के आखिरी एपिसोड में प्रभास, अनुष्का शेट्टी और राणा दग्गुबाती के बीच चर्चा दिखाई गई है. और राणा दग्गुबाती ने इसमें 'बाहुबली' की अगली किश्त का ज़िक्र किया. उन्होंने कहा- "पता नहीं मुझे पब्लिकली ये कहना चाहिए या नहीं. मगर चूंकि राजामौली और शोबू गरू (प्रोड्यूसर शोबू यार्लगड्डा) यहां नहीं हैं, इसलिए मैं वही कहूंगा जो मेरे दिमाग में है. दुनिया शायद अभी इसके लिए तैयार नहीं है, मगर बाहुबली का किस्सा अभी ख़त्म नहीं हुआ." और फिर स्क्रीन पर लिखा आता है, 'एंड द लेगेसी कंटिन्यूज़...' राणा का इशारा 'बाहुबली 3' की तरफ़ था या फिर मेकर्स कुछ और प्लान कर रहे हैं, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

Advertisement

# नहीं बनेगा एनिमेशन फिल्म 'रैटटुई' का सीक्वल

ऑस्कर विनिंग एनिमेशन फिल्म 'रैटटुई' के सीक्वल की चर्चाएं थीं. मगर डायरेक्टर ब्रैड बर्ड ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में स्पष्ट कर दिया है कि 'रैटटुई' का सीक्वल नहीं बनेगा. कोलाइडर से चर्चा में उन्होंने कहा कि 'रैटटुई' में आगे जाने की कोई गुंजाइश नहीं बची है. इसकी जगह वो 'दी इनक्रेडिबल्स' के सीक्वल के बारे में सोच रहे हैं. हालांकि अभी उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है.

# अजय देवगन की 'धमाल 4' का ट्रेलर रिलीज़

Advertisement

अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' का ट्रेलर आया है. एक नज़र में इसकी आउटलाइन भी 'वेलकम टू द जंगल' जैसी ही लगती है. मल्टीस्टारर कास्ट और ब्रेन रॉट कॉमेडी. हालांकि कहानी अलग है. ये एक खज़ाने से जुड़ी है. सारे किरदार उस ख़जाने की तलाश में कई तरह के जोखिम उठाते हैं. फिल्म में संजय मिश्रा, अरशद वारसी, जावेद जाफ़री, रितेश देशमुख, संजीदा शेख, रवि किशन, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता और अंजलि आनंद भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज़ होगी.

# 'कल्कि' यूनिवर्स कन्फर्म, दो वेब सीरीज़ भी बनेंगी!

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर प्रभास स्टारर 'कल्कि' के यूनिवर्स की चर्चाएं हुई थीं. अब इस मामले में नया अपडेट आया है. डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक नाग अश्विन 'कल्कि' यूनिवर्स बना रहे हैं. और इसमें 'कल्कि 2' के साथ दो वेब सीरीज़ भी बनेंगी. इनमें से एक सुमति के किरदार पर आधारित होगी. इसमें सुमति का अतीत दिखाया जाएगा. और ये 'कल्कि 2' से पहले आएगी. ताकि सीक्वल में सुमति के किरदार से लोग बेहतर कनेक्ट कर सकें. दूसरी वेब सीरीज़ दुलकर सलमान के किरदार पर बेस्ड बताई जा रही है. प्रीक्वल में उनका स्क्रीनटाइम बहुत कम था. मगर वेब सीरीज़ में उनका पूरा कैरेटर आर्क दिखाया जाएगा. ये दोनों सीरीज़ स्टैंड अलोन स्पिन ऑफ नहीं, बल्कि 'कल्कि 2' के नैरेटिव ब्रिज की तरह तैयार की जा रही हैं. कहानी के वो हिस्से जो फिल्म में नहीं कहे जा सके, वो इनमें दिखाए जाएंगे. 'कल्कि 2' के बाद अमिताभ बच्चन के किरदार अश्वत्थामा और सुप्रीम यास्किन की स्पिन ऑफ फिल्में आने की चर्चाएं हैं. मगर इस बारे में अभी मेकर्स की तरफ़ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है.

# भारत से पहले दुबई में होगा 'रामायण' का प्रीमियर!

'रामायण' के बारे में कहा जा रहा है कि इसका दुबई प्रीमियर होगा. और भारत से पहले होगा. मिड-डे के मुताबिक मिडल ईस्ट में अब तनाव कम हो गया है. और इसीलिए मेकर्स ने अपने दुबई प्रीमियर वाले प्लान को रिवाइव किया है. रिपोर्ट के मुताबिक वहां 28 अक्टूबर को 'रामायण' का प्रीमियर होगा. इसे 'डेज़र्ट प्रीमियर' नाम दिया गया है. वेन्यू की तलाश शुरू कर दी गई है. इस इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश भी मौजूद रहेंगे.

# राजकुमार राव की 'प्रहार' का टीज़र रिलीज़

राजकुमार राव स्टार 'प्रहार: दी अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम' का टीज़र आया है. ये फिल्म 26/11 आतंकी हमले के बाद चले ट्रायल में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर रहे उज्जवल निकम की कहानी है. टीज़र में दिखाया गया है कि किस तरह दर्जनों लोगों को मार डालने वाले आतंकवादी कसाब जिसके खिलाफ पर्याप्त सबूत थे. उसे भी इंडियन ज्यूडिशियल सिस्टम की पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ही सज़ा दी गई. टीज़र में जयदीप अहलावत, वामिका गब्बी और सिकंदर खेर की झलक भी दिखी. अविनाश अरुण के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: ‘बाहुबली 3’ कन्फर्म! शोबू यार्लगड्डा का बयान, लेकिन प्रभास की वापसी पर सस्पेंस बरकरार

Advertisement