The Lallantop

उलझ गई 'वाराणसी', अप्रैल रिलीज़ कैंसल?

फिल्म की मेजर शूटिंग हो चुकी है. मगर कुछ इंटरकनेक्टिंग सीक्वेंसेज़ अक्टूबर तक ही शूट हो सकेंगे.

Advertisement
post-main-image
'वाराणसी' में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • SS राजामौली ने फ्रांस के एनसी एनिमेशन फेस्टिवल में बताया कि उनकी फिल्म 'वाराणसी' की प्रिंसिपल फोटोग्राफी पूरी हो चुकी है लेकिन कुछ अहम इंटरकनेक्टिंग सीन शूट होने बाकी हैं।
  • फिल्म की शूटिंग में देरी के तीन कारण बताए गए हैं: मिडल ईस्ट के तनाव के चलते विदेशी शूट रद्द होना, हैदराबाद में पानी की कमी से यूनिट का प्रयागराज शिफ्ट होना, और भारी VFX कार्य।
  • ये देरी फिल्म की रिलीज़ को प्रभावित कर सकती है, और VFX कार्य नवंबर में शुरू होगा, जिससे 'वाराणसी' की संभावित रिलीज़ तिथि 7 अप्रैल 2027 तक टल सकती है।

क्या SS Rajamouli और Mahesh Babu की Varanasi Postpone हो गई है? Baahubali 3 के बारे में Prabhas और Rana Daggubati ने क्या बताया? क्या Saif Ali Khan Farhan Akhtar की फिल्म करने जा रहे हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'वाराणसी' लगभग तैयार, मगर पोस्टपोन होगी फिल्म!

SS राजामौली फ्रांस में चल रहे एनसी एनिमेशन फेस्टिवल में बुलाए गए थे. फेस्टिवल की वर्क इन प्रोग्रेस कैटेगरी के लिए उनकी 'बाहुबली: द इटर्नल वॉर' भी सिलेक्ट हुई थी. इस इवेंट के बाद राजामौली ने मीडिया से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की. वैरायटी से चर्चा में उन्होंने बताया कि 'वाराणसी' की प्रिंसिपल फोटोग्राफ़ी पूरी हो गई है. फिल्म के सारे लार्ज स्केल सीक्वेंसेज़ शूट हो चुके हैं. मगर कुछ अहम इंटरकनेक्टिंग सीन शूट होने बाकी हैं. बकौल राजामौली ये काम अक्टूबर से पहले नहीं हो सकेगा. फिर नवंबर में फिल्म के VFX का काम शुरू होगा. जैसे ही राजामौली का बयान सामने आया, अटकलें लगीं कि राजामौली एक बार फिर इतिहास दोहराने जा रहे हैं. RRR की तरह 'वाराणसी' भी पोस्टपोन होगी. हालांकि RRR कोविड 19 के वेरिएंट ओमिक्रॉन के चलते पोस्टपोन हुई थी. मगर 'वाराणसी' शूट डीले की वजह से टल सकती है. इसके तीन पहलू हैं. सबसे पहले मिडल ईस्ट टेंशंस के चलते फॉरेन शूट्स कैंसल हुए. फिर हैदराबाद में वॉटर शॉर्टेज के कारण पूरी यूनिट को प्रयागराज शिफ्ट होना पड़ा. और फिर हैवी VFX. 'वाराणसी' में स्पेशल इफेक्ट्स का काम काफ़ी है. और लोगों का मानना है कि राजामौली का टेम्परामेंट देखते हुए लग रहा है कि परफेक्शन लाने में समय लगेगा. और इसीलिए फिल्म के 7 अप्रैल 2027 को न आने के कयास लग रहे हैं.

Advertisement

# 'वेयरवूल्फ़' से एरॉन टेलर का फर्स्ट लुक आउट

फिल्म 'वेयरवूल्फ़' से एरॉन टेलर-जॉनसन का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया है. इसमें एरॉन एक जंगल में खड़े नज़र आ रहे हैं. हाथ में भाला है. और आसपास कुछ कुत्ते हैं. एस्क्वायर के मुताबिक एरॉन का किरदार एक ऐसा किसान है, जो श्रापित है. किन्हीं कारणों से वो समय-समय पर भेड़िये में तब्दील हो जाता है. और इसमें बहुत तकलीफ़ होती है. रॉबर्ट एगर्स के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज़ होगी.

# किच्चा सुदीप ने शुरू किया 'BRB फर्स्ट ब्लड' का शूट

Advertisement

पॉपुलर कन्नड़ा एक्टर किच्चा सुदीप अपनी फिल्म का शूट आज 26 जून से शुरू कर चुके हैं. टाइटल है 'BRB फर्स्ट ब्लड'. BRB यानी बिल्ला रंगा बाशा. ये फ्यूचरिस्टिक एक्शन ड्रामा फिल्म है. और 2209 AD के पोस्ट एपोक्लिप्टिक फेज़ में सेट है. ये साल 2024 में ही अनाउंस हो गई थी. मगर इसकी शूटिंग अब शुरू हो सकी है. ये दो पार्ट्स में रिलीज़ की जाएगी. इसे अनूप भंडारी डायरेक्ट कर रहे हैं.

# 25 साल बाद फिर साथ काम करेंगे सैफ़ और फ़रहान!

'दिल चाहता है' के 25 साल बाद सैफ़ अली खान और फ़रहान अख्तर एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं. वैरायटी इंडिया के मुताबिक ये एक थ्रिलर फिल्म है जो फ़रहान और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट बना रही है. प्लॉट की डिटेल्स अभी नहीं दी गई हैं. मगर रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म पेचीदा सोशल इश्यूज़ पर बेस्ड है. फिलहाल लिखाई और कास्टिंग का काम चल रहा है. साल के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

# 'बाहुबली: द इटर्नल वॉर' के दो पार्ट बनेंगे

'बाहुबली' फ्रैंचाइज़ की अगली किश्त एनिमेशन फिल्म 'बाहुबली: द इटर्नल वॉर' है. ये अमरेंद्र बाहुबली की आफ्टर लाइफ स्टोरी है और इसके दो दो पार्ट आएंगे. वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक पॉपुलर जैपनीज़ फ्रैंचाइज़ 'अवैंजलन' वाला एनिमेशन स्टूडियो कारा भी राजामौली के इस प्रोजेक्ट से जुड़ा है. और पहले पार्ट की एक मेजर एनिमेशन सीक्वेंस कारा की टीम ही डिज़ाइन कर रही है. कहा जा रहा है कि ईशान शुक्ला के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म इसी साल रिलीज़ होगी.

# श्रेयस-काजल की 'दी इंडिया स्टोरी' का टीज़र आया

श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल स्टारर 'दी इंडिया स्टोरी' का टीज़र आया है. ये सोशियो-नेशनल ड्रामा फिल्म है. टीज़र में पेस्टिसाइड फार्मिंग और फसलों पर हानिकारक केमिकल्स उपयोग से मिलने वाले बुरे परिणाम दिखाए गए हैं. श्रेयस तलपड़े के किरदार योगेश पाटिल की 7 साल की बच्ची की कैंसर से मौत हो जाती है. काजल अग्रवाल उनकी वकील बनी हैं, वो कोर्ट में इसे मौत नहीं हत्या बताती हैं. चेतन डीके के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: राजामौली की 'वाराणसी' पर संकट? रिलीज़ डेट टलने की चर्चा

Advertisement