The Lallantop

'वेलकम टू द जंगल' से हुई कमाई को मेकर्स शहीद जवानों के परिवारों को डोनेट करेंगे

'वेलकम टू द जंगल' की कमाई का एक हिस्सा उन संस्थाओं को दिया जाएगा, जो आर्मी जवानों के परिवारों के लिए काम करती हैं.

Advertisement
post-main-image
'वेलकम टू द जंगल' पहले दिन 20 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग ले सकती है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म की कुल कमाई का एक हिस्सा शहीद सैनिकों की विधवाओं के वेलफेयर के लिए दान किया जाएगा।
  • फिल्म की आर्मी सेन्ट्रिक थीम को देखते हुए प्रोड्यूसर फिरोज़ ए नाडियाडवाला ने आय के एक हिस्से को आर्मी जवानों के परिवारों की सहायता के लिए समर्पित करने का फैसला लिया।
  • इस घोषणा के बाद अन्य फिल्ममेकरों से भी ऐसे दान प्रयासों को बढ़ावा देने की अपील की गई है, जिससे सामाजिक कल्याण में योगदान बढ़ता है।

Akshay Kumar स्टारर Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ रही है. ये देख मेकर्स ने एक बड़ी घोषणा कर दी. वो ये कि फिल्म सिनेमाघरों से जितने पैसे कमाएगी, उसका एक हिस्सा शहीद सैनिकों की विधवाओं के वेलफेयर के लिए डोनेट किया जाएगा. उनके इस फैसले को फिल्म के आर्मी सेन्ट्रिक बैकड्रॉप से जोड़कर भी देखा जा रहा है. मगर कुछ लोगों का मानना है कि ये फिल्म को चलाने के लिए एक पीआर मूव है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय समेत फिल्म की स्टारकास्ट आर्मी की वेश-भूषा में नजर आती है. हालांकि वो ऐसा एक फेक फिल्म की शूटिंग के लिए करते हैं. मगर मज़ाक-मज़ाक में उन्हें सीरियसली देश के लोगों की सुरक्षा करनी पड़ती है. इसलिए फिल्म प्रोड्यूस करने वाले फिरोज़ ए नाडियाडवाला ने फैसला किया कि वो इसके रेवेन्यू का एक चंक आर्मी जवानों के परिवारों की मदद में लगाएंगे. बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में वो कहते हैं,

"मैंने वेलकम टू द जंगल की कमाई का एक हिस्सा, हमारे आर्म्ड फोर्स के वीर जवानों की विधवाओं की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है. ये पैसा उन संस्थाओं को दिया जाएगा, जो उनके लिए काम करते हैं."

Advertisement

कॉर्पोरेट जगत में CSR का कॉन्सेप्ट है. CSR यानी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी. इसके तहत कंपनियां अपनी कमाई का एक हिस्सा सोसाइटी के कल्याण के लिए खर्च करती हैं. मगर फिरोज़ अपने इस कदम को इससे भी कहीं जरूरी बताते हुए कहते हैं. वो कहते हैं,

"मेरा मानना है कि CSR का मतलब सिर्फ़ कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी नहीं, बल्कि सिटिजन सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी भी है. इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वो एक-दूसरे की मदद करे और इस दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाए."

बातचीत के दौरान फिरोज़ ने अन्य प्रोड्यूसर्स से भी अपील की है कि वो इस तरह के कदम उठाएं. उन्होंने कहा कि सभी फिल्ममेकर्स को ऐसे NGOs को डोनेशन देना चाहिए, जो गरीब और अनाथ बच्चियों के लिए काम कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वो कितने पैसे या कमाई का कितना हिस्सा इस मद में डोनेट करेंगे. ख़ैर, जहां तक फिल्म की बात है, 'वेलकम टू द जंगल' ने प्रीमियर शोज़ से ग्रॉस 3.75 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं रिलीज़ वाले दिन इस खबर के लिखे जाने (शाम 7 बजे) तक इसने देशभर से 9 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इससे फिल्म की टोटल कमाई 12.76 करोड़ पहुंचती है. उम्मीद की जा रही है कि शाम-रात के शोज़ में फिल्म की कमाई में जंप आएगा. इस फिल्म में अक्षय कुमार, राजपाल यादव, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीज़ समेत 34 एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान हैं.

Advertisement

वीडियो: कैसा है अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टु द जंगल' फिल्म का ट्रेलर?

Advertisement