बुधवार की दुपहरिया एक औरत दिल्ली के रिजर्व बैंक ऑफिस आई. एक हजार के दो पुराने नोट और 500 के चार नोट बदलवाने के लिए. आईडी प्रूफ कोई था नहीं. वहां नोट बदलने से इंकार कर दिया गया. इस पर वो बुरी तरह खफा हो गई और वहीं ग्राउंड में कपड़े उतार दिए. मंगलवार की सुबह वो आई थी. नांगलोई वाले अपने घर से. दिहाड़ी मजदूरी करके पैसे कमाती है. घर चलाती है. तो उस दिन नोट नहीं बदले गए. दूसरे दिन फिर वही हुआ. एक बड़े पुलिस अफसर ने बताया कि "फटे चिटे नोट लेकर आई थी. कह रही थी मेरी झुग्गी में चूहे रहते हैं, वो खा गए. वो नोट उसके साथ आए 2 साल के बेटे की जेब में रखे थे. RBI अफसरों ने उससे कहा कि बिना आईडी नोट नहीं बदले जा सकते. फिर भी उसने वापस जाने से मना कर दिया. उसके बच्चे ने वहीं अंदर सूसू भी कर दिया. फिर लेडी कॉन्स्टेबल ने उसको निकालकर बाहर किया." मंगलवार को बाहर बैठकर काफी देर इंतजार किया. फिर लौटकर घर चली गई. अगली सुबह 10 बजे फिर आ धमकी. वहीं दफ्तर के सामने जम गई. पुलिस वालों ने उसे हटाने की नाकाम कोशिश की. बैठी रोती रही. दोपहर का एक बजा तो अपने ऊपर के कपड़े सारे उतार दिए. अब RBI वाले कनफ्यूज. कुछ सूझ नहीं रहा था. तब उन्होंने पुलिस को कॉल किया. कि भई एक्शन लो. लेडी पुलिस आई और उसको बच्चे समेत वैन में भरकर वहां से ले गई. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक इस पर दिल्ली के DCP केबी सिंह का बयान आया है. कहिन कि नोट क्यों नहीं बदले गए, ये RBI जाने. हम इस पर कुछ नहीं बोल सकते. हमको कॉल आई कि वो कपड़े उतार रही है. पब्लिक प्लेस में बवाल न हो, इसके लिए हमने एक्शन लिया. उसको पुलिस थाने ले गए, वहां से घर भेज दिया. उसके पति ने उसे छोड़ रखा है. एक बेटे और बेटी की मां है. बताओ. नुकसान तो हुआ औरत का. गाढ़ी कमाई का पैसा था. और उसकी माली हालत के हिसाब से काफी थी. लेकिन बैंक के भी नियम कायदे होते हैं न.
ये भी पढ़ें: 2 हजार के नोटों से गांधी जी उठकर चले गए
रिजर्व बैंक ने नहीं बदले पुराने नोट तो महिला ने उतारे कपड़े
फिर भी नहीं बदले. वजह नाजायज़ नहीं है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement













