The Lallantop

दिल्ली केस के 5 आरोपियों में एक BJP नेता! जानिए ये कौन है?

दिल्ली केस के आरोपी इस नेता का पोस्टर थाने के ठीक बाहर लगा हुआ है

Advertisement
post-main-image
मनोज मित्तल का पोस्टर भी सामने आया है | फोटो: आजतक

दिल्ली के सुल्तानपुरी के कंझावला में हुई घटना से पूरा देश सकते में हैं. घटना की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं. करीब 12 किलोमीटर तक आरोपी एक लड़की को घसीटते ले गए, जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े सुशांत मेहरा की रिपोर्ट के मुताबिक इस कांड में जो 5 आरोपी हैं, उनमें एक बीजेपी नेता है जिसका नाम मनोज मित्तल है. सुल्तानपुरी में इसकी राशन की दुकान है. इसके इलाके में पोस्टर लगे हुए हैं. इनमें मनोज मित्तल को बीजेपी वार्ड-42 मंगोलपुरी का सह-संयोजक बनाए जाने पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया गया है.

आजतक के मुताबिक वारदात के समय मनोज मित्तल गाड़ी में ही मौजूद था. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें लड़की कार के नीचे फंसी हुई दिखाई दे रही है. इसके साथ ही कार चालक उसे घसीटते हुए यूटर्न लेते दिख रहे हैं.

Advertisement

मामले में BJP नेता का नाम सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) बीजेपी पर हमलावर हो गई है. AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा,

'सुल्तानपुरी थाने में बंद दरिंदा मनोज मित्तल बीजेपी का अध्यक्ष और मंडल का सह-संयोजक है. इसलिए इस मामले की लीपापोती हो रही है क्योंकि एलजी (LG) को पता है कि इसमें बीजेपी नेता शामिल हैं. एलजी विनय सक्सेना को चुनौती देता हूं कि वो आरोपियों की कॉल डिटेल पब्लिक करें.'

अन्य चार आरोपियों की भी हुई पहचान

दिल्ली पुलिस के अनुसार इस मामले में मनोज मित्तल के साथ-साथ अन्य चार आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है. दीपक खन्ना (26) ग्रामीण सेवा का ड्राइवर है. अमित खन्ना (25) उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड में काम करता है. कृष्णन (27) दिल्ली के कनॉट प्लेस में नौकरी करता है. मिथुन (26) नारायणा में हेयर ड्रेसर का काम करता है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही नशे में होने की जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं.

Advertisement
Delhi Horror all five accused arrest
घटना की रात क्या हुआ?

31 दिसंबर-1 जनवरी की रात के दरमियानी मृतका काम से लौट रही थी. तभी उसकी स्कूटी और एक कार के बीच टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद उसे करीब १२ किलोमीटर तक घसीटा गया. उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी एक राहगीर ने पुलिस को PCR कॉल के जरिए दी.

आजतक के मुताबिक शनिवार, 31 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे मृतका घर से ये कहकर निकली थी कि उसे इवेंट का कुछ काम है. रात 9 बजे लड़की ने अपने घर फोन किया और कहा कि वो रात में वापस आएगी. परिवार का कहना है कि उन्होंने रात 10 बजे लड़की को फोन किया था, लेकिन फोन बंद था. दिल्ली पुलिस ने सुबह 8 बजे परिवार को दुर्घटना के बारे में बताया.

बाहरी दिल्ली डीसीपी, हरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका का शव नग्न अवस्था में मिला था. क्योंकि उसे काफी दूर तक घसीटा गया था और उसके कपड़े फट गए थे. खबरों के मुताबिक, अंजली का शरीर कई जगहों से छिल भी गया था. गाड़ी में बैठे पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. मामले में लापरवाही के चलते मौत का केस दर्ज किया गया है.

वीडियो: दिल्ली में 'न्यू ईयर' की रात लड़की को 4 किलोमीटर तक कार से घसीटा, मौत हुई

Advertisement