The Lallantop

'घर से करें काम, सोना न खरीदें, विदेश घूमने न जाएं', देश से पीएम मोदी की अपील

सूत्रों ने संकेत दिया है कि भारत में फ्यूल की कीमतों में बड़ा बदलाव जल्द ही देखने को मिल सकता है. 15 मई से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना है, क्योंकि तेल कंपनियां कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण हो रहे भारी नुकसान से जूझ रही हैं.

Advertisement
post-main-image
पीेएम मोदी ने लोगों से कम सोना खरीदने, वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है (PHOTO-India Today)

ईरान-अमेरिका की जंग से पूरी दुनिया में तेल-गैस का संकट बढ़ने लगा है. इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक अपील की है. तेल की सप्लाई बाधित होने की वजह से उन्होंने तेल बचाने को लेकर एक बयान दिया है. पीएम मोदी ने लोगों से वर्क फ्रॉम होम करने की अपील की है जिससे तेल की बचत हो सके. साथ ही उन्होंने देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserve) को बचाने के लिए लोगों से अगले एक साल तक कम सोना खरीदने की भी अपील की है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान की जंग के कारण अमेरिका से लेकर पड़ोसी देश पाकिस्तान तक कई देशों में फ्यूल की कीमतें रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई हैं. हालांकि भारतीयों को इस झटके से काफी हद तक राहत है, लेकिन पीएम मोदी के बयान से एक संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में ये हालात बदल सकते हैं. पीएम मोदी ने इस समय की तुलना कोरोना काल से की है क्योंकि इस समय महामारी भले न हो, लेकिन सप्लाई चेन ठप होने से किल्लत कुछ-कुछ वैसी ही हो सकती है जैसी कोविड काल में थी. पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा,

कोरोना काल के दौरान हमने 'वर्क फ्रॉम होम', ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसे तरीकों को अपनाया और ऐसी कई प्रणालियां विकसित कीं. हम इनके आदी भी हो गए थे. आज समय की मांग है कि हम उन प्रथाओं को फिर से शुरू करें, क्योंकि यह राष्ट्रहित में होगा. हमें एक बार फिर उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए.

Advertisement
पेट्रोल-डीजल की इस्तेमाल घटाने की अपील

कीमतों में बढ़ोतरी की कोई सीधी घोषणा तो नहीं हुई. लेकिन अपनी स्पीच में पीएम मोदी ने बार-बार पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा, 

पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल इतना महंगा हो गया है. यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि पेट्रोल-डीजल खरीदने पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को भी पेट्रोल-डीजल बचाकर बचाया जाए.

पीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी मर्जी के खर्चों पर फिर से विचार करें, क्योंकि बढ़ती वैश्विक ऊर्जा कीमतों के कारण देश आर्थिक दबाव का सामना कर रहा है. उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करूंगा कि वे एक साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें.

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि विदेश में शादी करने, विदेश यात्रा करने और विदेश में छुट्टियां मनाने का चलन मिडिल क्लास में तेजी से बढ़ा है. ऐसे में हमें यह तय करना होगा कि संकट के इस दौर में हमें विदेश यात्रा को कम से कम एक साल के लिए टाल देना चाहिए.

बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब सरकार और उद्योगों से जुड़े सूत्रों ने संकेत दिया है कि भारत में फ्यूल की कीमतों में बड़ा बदलाव जल्द ही देखने को मिल सकता है. सूत्रों ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि 15 मई से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने की संभावना है, क्योंकि तेल कंपनियां कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण हो रहे भारी नुकसान से जूझ रही हैं.

वीडियो: ईरान पर हमला कर ट्रंप बोले 'प्यार की थपकी', स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर फिर भिड़े ईरान-अमेरिका

Advertisement