अमेरिका के रक्षा विभाग ने राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आदेश पर अनाइडेंटिफाइड एरियल फिनोमिना (UAPs) से जुड़ी कई फाइलों को सार्वजनिक कर दिया है. UAP का मतलब आसमान में दिखी ऐसी चीजों से है जिनकी अब तक पहचान नहीं की जा सकी है कि वे क्या थीं. आप सही पकड़े हैं. हम UFO की ही बात कर रहे हैं. आप फिर सही पकड़े हैं. वही UFO जिन्हें कई लोग एलियन से जोड़ते हैं. बाद में इन ऑब्जेक्ट्स का नाम UAP कर दिया गया था.
एलियन का रहस्य खुलने वाला है? ट्रंप ने UFO फाइलें रिलीज कर दीं!
इन फाइलों को अब एक सरकारी वेबसाइट पर देखा जा सकता है. ट्रंप ने इन फाइलों की रिलीज को जनता से किए गए एक वादे को पूरा करने के तौर पर पेश किया है. इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वाइट हाउस की ओर से दी गई.


इन फाइलों को अब एक सरकारी वेबसाइट पर देखा जा सकता है. ट्रंप ने इन फाइलों की रिलीज को जनता से किए गए एक वादे को पूरा करने के तौर पर पेश किया है. इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वाइट हाउस की ओर से दी गई. पोस्ट में लिखा गया,
‘UAP से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का राष्ट्रपति का आदेश. राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देश पर रक्षा विभाग ने UAP से जुड़े उन सभी रिकॉर्ड्स को सार्वजनिक कर दिया है, जिनका अब तक कोई हल नहीं निकल पाया था. यह पारदर्शिता का एक अभूतपूर्व उदाहरण है. इससे पहले किसी भी प्रशासन ने इस हद तक जाकर जानकारी साझा नहीं की है. ये सभी फाइलें अब http://WAR.GOV/UFO पर उपलब्ध हैं. इसके अलावा Dept. of War द्वारा समय-समय पर और भी फाइलें जारी की जाती रहेंगी.’

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2007 से ही कई सांसद अमेरिकी सरकारों पर दबाव बना रहे थे कि वो इन फाइलों को सार्वजनिक करें. लेकिन इस काम को सालों से टाला जाता रहा. अब ट्रंप प्रशासन ने ये कर दिया है.
अमेरिकी रक्षा विभाग ने इन फाइलों को लेकर एक प्रेस रिलीज भी जारी की. इसमें बताया कि ट्रंप के ऑर्डर पर सरकार अब UAP से जुड़ी जरूरी जानकारियों को अमेरिकी जनता के सामने लाने के लिए काम कर रही है. इस काम की जिम्मेदारी युद्ध विभाग (DOW) और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय (ODNI) दोनों को सौंपी गई है.
रक्षा विभाग ने बताया कि ये फाइलें war.gov/ufo नाम की सरकारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. वहीं, आगे भी जरूरी फाइल्स इसी वेबसाइट पर अपडेट की जाती रहेंगी. अब तक वेबसाइट पर कई फोटोज अपलोड की जा चुकी हैं. इनमें कई तरह की धुंधली और अस्पष्ट फोटो हैं. जिनमें अजीब आकार की चीजों को देखा जा सकता है.
द न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार ने साल 2017 में एक रिपोर्ट छापी थी. जिसमें पेंटागन के एक सीक्रेट प्रोग्राम की जानकारी दी गई थी, जो साल 2007 में शुरू हुआ था. इस प्रोग्राम में उन घटनाओं के बारे में जांच की जाती थी, जिन्हें अमेरिकी सैनिक सरकार के पास लाते थे. इनमें ऐसी चीजों से सामना होने की सूचना थी, जो कथित तौर पर इस दुनिया की नहीं थीं.
वीडियो: Met Gala 2026 में अमेरिकी मॉडल लॉरेन वासर के साथ क्या हुआ?






















