The Lallantop

RCB के ख‍िलाफ MI को खल गई कप्तान हार्दिक की कमी, वापसी पर क्या है अपडेट?

कप्तान हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए हैं. हार्दिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख‍िलाफ मुकाबले में भी नहीं खेल सके. ये लगातार दूसरा मुकाबला है, जिसमें हार्दिक पंड्या टीम का हिस्सा नहीं थे. हालांकि, इस सीजन की बात करें तो ये तीसरा मैच है, जो व‍ो मिस कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
हार्दिक पंड्या RCB के ख‍िलाफ मुकाबले में इंजरी के कारण नहीं खेल सके. (फोटो-PTI)

मुंबई इंडियंस की टीम IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है. इसी बीच, टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए हैं. हार्दिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ख‍िलाफ मुकाबले में भी नहीं खेल सके. ये लगातार दूसरा मुकाबला है, जिसमें हार्दिक पंड्या टीम का हिस्सा नहीं थे. हालांकि, इस सीजन की बात करें तो ये तीसरा मैच है, जो व‍ो मिस कर रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पंड्या लखनऊ सुपरजायंट्स के ख‍िलाफ पिछले मुकाबले में भी बैक स्पैज्म के कारण नहीं खेल सके थे. ऑलराउंडर की फिटनेस इस सीजन चिंता का विषय रही है. मुंबई ने बाद में टॉस के दौरान बताया कि उनके कप्तान को मेडिकल टीम ने क्लि‍यरेंस नहीं दिया है.  

टीम ने क्या बताया?

कैप्टन की गैरमौजूदगी को लेकर MI ने कहा,

Advertisement

हार्दिक को अभी मेडिकल टीम ने मैदान पर वापसी के लिए क्लियरेंस नहीं दी है.

हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्या ने एक बार फिर टीम की कमान संभाली. हालांकि, मुंबई जब इस मुकाबले के लिए रायपुर गई थी तब टीम के साथ न ही हार्दिक और न ही सूर्या ने ट्रेवल किया था. सूर्या फैमिली कमिटमेंट्स के कारण रुके थे. वहीं, पंड्या ने बैक स्पैज्म से रिकवर नहीं होने के कारण ट्रेवल नहीं किया था.

हार्दिक 7 मई को स्क्वॉड के साथ जुड़ गए थे. लेकिन, फ्रेंचाइजी ने उन्हें RCB के ख‍ि‍लाफ ख‍िलाकर रिस्क लेना सही नहीं समझा. MI के कप्तान ने अंतिम बार चेन्नई सुपर किंग्स के ख‍िलाफ मुकाबले में खेला था.

Advertisement

ये भी पढ़ें : उर्विल पटेल ने 13 बॉल में ठोकी फिफ्टी, फिर निकाली पर्ची और सबको चौंका दिया!

हार्दिक की इंजरी पर क्या पता चला?

पंड्या की गैरमौजूदगी उनके बैक स्पैज्म से जुड़ा है. इसी सप्ताह की शुरुआत में उन्हें बैक स्पैज्म हुआ था. शुरुआत में लगा कि इंजरी छोटी-मोटी है. लेकिन, मुंबई के मेडिकल स्टाफ न एडवाइज दिया कि शेड्यूल बहुत टाइट है. ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट काफी अहम है. इसी कारण वो रायपुर ट्रेवल करने के बावजूद RCB के ख‍िलाफ नहीं खेल सके. मुंबई के लिए इस सीजन ये तीसरा मुकाबला है, जिसमें हार्दिक नहीं खेले. टीम इस सीजन अब तक 11 मुकाबलों में महज 3 जीत हासिल कर सकी है. हार्दि‍क की फिटनेस ने भी ये मुश्किलें बढ़ाई ही हैं.

RCB के ख‍िलाफ रोमांचक मुकाबले में मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. पॉइंट्स टेबल पर मुंबई की टीम 9वें पायदान पर मौजूद है. अब इस सीजन उन्हें 3 ही मुकाबले खेलने हैं. अगर वो बचे हुए तीनों मुकाबले जीत भी जाती है, तो भी टीम 12 पॉइंट्स तक ही पहुंच सकेगी. 

मैच की बात करें तो, RCB की टीम ने ये रोमांचक मुकाबला 2 विकेट से जीत लिया. पहले बैटिंग करते हुए MI ने 167 रन बनाए थे. इसके जवाब में RCB को आख‍िरी ओवर में 15 रन बनाने थे. इस दौरान उन्होंने रोमारियो शेफर्ड का विकेट भी गंवा दिया. फिर भी भुवनेश्वर कुमार ने एक छक्का लगाकर मैच में RCB की वापसी करा दी. हार्दिक की गैरमौजूदगी में अंतिम ओवर डालने राज बावा आए थे. 

वीडियो: BCCI खिलाड़ियों के लिए लागू करने वाला है सख्त नियम?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement