समंदर में अथाह पानी और लहरों के बीच सरहद की सीमाएं मिट जाती हैं. महासागर में ऐसा कुछ हुआ जिसकी अक्सर हम कल्पना नहीं कर पाते हैं. अरब सागर की लहरों के बीच एक भारतीय जहाज मदद के लिए जूझ रहा था. मदद का हाथ बढ़ा उस देश से, जिसके साथ रिश्ते अक्सर टकराव की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. इंडियन वेसेल MV Gautam पर आई मुसीबत, तो पाकिस्तान की सेना ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया. आइए पूरी कहानी जानते हैं.
अरब सागर में फंस गया था भारतीय जहाज MV Gautam, पाकिस्तान ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ
Indian vessel saved by Pakistan: MV Gautam ओमान से भारत आ रहा था. इसी दौरान जहाज में तकनीकी खराबी आ गई. जहाज अरब सागर में फंस गया और आगे बढ़ना मुश्किल हो गया. भारत की तरफ से मदद मांगी गई, जिसके बाद पाकिस्तान नेवी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.


रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, MV Gautam ओमान से भारत आ रहा था. इसी दौरान जहाज में तकनीकी खराबी आ गई. जहाज अरब सागर में फंस गया और आगे बढ़ना मुश्किल हो गया. जहाज पर 6 भारतीय और 1 इंडोनेशियाई नागरिक सवार थे.
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में मौजूद मेरीटाइम रेस्क्यू एंड कॉर्डिनेशन सेंटर ने इस मामले में पाकिस्तान से संपर्क किया. भारत की तरफ से मदद मांगी गई, जिसके बाद पाकिस्तान नेवी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पाकिस्तान ने अपने जहाज PMSS Kashmir को समुद्र के बीच भेजा. PMSS Kashmir ने MV Gautam तक पहुंचकर वहां मौजूद क्रू मेंबर्स को जरूरी मदद दी. पाकिस्तान की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि, जहाज पर फंसे लोगों को खाना, दवाई और जरूरी तकनीकी मदद दी गई, ताकि जहाज संभल सके और सभी लोग सुरक्षित रहें.
इस पूरे ऑपरेशन में Pakistan Maritime Security Agency यानी PMSA ने भी पाकिस्तान नेवी की मदद की. सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो भी सामने आया है. Gulf Times ने इसे अपने X अकाउंट पर शेयर किया है. पोस्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी नेवी ने अरब सागर में फंसे एक भारतीय जहाज के क्रू को मानवीय आधार पर बचाया है.
ओमान से भारत आ रहा था MV GautamMV Gautam नाम का ये जहाज ओमान से भारत आ रहा था, लेकिन रास्ते में तकनीकी खराबी आने की वजह से समुद्र में फंस गया. वीडियो में पाकिस्तानी नेवी की बोट MV Gautam के पास पहुंचकर क्रू मेंबर्स की मदद करती नजर आ रही है. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने समुद्र में फंसे विदेशी जहाज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हो. पिछले महीने भी पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसकी नेवी ने अरब सागर में फंसे एक व्यापारी जहाज के 18 लोगों को बचाया था.
पाकिस्तानी सेना के बयान के मुताबिक, उस जहाज का नाम MV Gold Autumn था. ये जहाज पाकिस्तान के तट से करीब 200 नॉटिकल मील यानी लगभग 370 किलोमीटर दूर उत्तरी अरब सागर में मौजूद था. जहाज से मदद की गुहार लगाई गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान नेवी ने ऑपरेशन चलाकर सभी 18 लोगों को सुरक्षित निकाला. रिपोर्ट के मुताबिक, उस जहाज पर चीन, बांग्लादेश, म्यांमार, वियतनाम और इंडोनेशिया के नागरिक मौजूद थे. पाकिस्तान ने इसे मानवीय अभियान बताया था. अब MV Gautam वाले मामले को भी उसी तरह देखा जा रहा है.
वीडियो: मिसाइल नहीं तो स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर कैसे जहाज़ ज़ब्त करा रहा है ईरान?



















