The Lallantop

डांसर बनना चाहता था, मौलाना ने राह दिखाई तो टेररिस्ट बन गया

दिल्ली और देवबंद से पकडे गए जैश-ए-मोहम्मद के 13 संदिग्ध, एक पाकिस्तान जाने की तैयारी में था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने बहुस्सही काम किया है. एक बड़े ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के 13 संदिग्ध आतंकियों को पकड़ लिया है. स्पेशल सेल ने 9 को दिल्ली के गोकुलपुरी से जबकि 4 लोगों को उत्तर प्रदेश के देवबंद इलाके से हिरासत में लिया है. पकड़े गयों में 9 दिल्ली के गोकलपुरी और मुस्तफाबाद इलाके के हैं. 3 गाज़ियाबाद लोनी के और 1 देवबंद का है. हिरासत में लिए गए लोगों में से 3 लोगों की पहचान हो गई है. साजिद अहमद, समीर अहमद और शाकिर अंसारी. शाकिर तो पाकिस्तान जाने की तैयारी में भी था. इनके पास से आईईडी बरामद हुआ है. साथ में 11 बैटरियां, 2 नग टाइमर, तीन पाइप भी. ये लोग गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर हमले की तैयारी कर रहे थे. जैश-ए-मोहम्मद का मॉड्यूल जो दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने उलाहा है. उसका  मास्टरमाइंड साजिद है. आई.ई.डी बनाते टाइम साजिद का लेफ्ट वाला हाथ ज़ख़्मी हो गया था. मंगलवार की रात की बात है.  यहीं से एजेंसी को लीड मिली थी. और पुलिस ने एक्शन लिया.

व्हाट्सएप से हुई थी शुरुआत 

साजिद गोकलपुरी में रहता था, जींस सिलाई का काम करता था. उसने एक डांस रियलिटी शो का ऑडिशन दिया था. उसी में जाने की तैयारी में था. अपनी प्रैक्टिस करता रहता था. एक दिन जब वो पार्क में डांस की प्रैक्टिस कर रहा था, तो एक मौलाना उसके पास आया. उसने म्यूजिक-व्यूजिक बंद करके कहा ये सब तुमको दोजख में ले जाएगा. तुम्हारी जिंदगी का मकसद जन्नत में जाना होना चाहिए. मौलाना ने उसे कुछ साइट्स का पता दिया. वहां से वो व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी ग्रुप से जुड़ा. ग्रुप का नाम था 'दीनी फ्रेंड'. खूब भड़काऊ मैसेज वगैरह आया करते जिसमें हिंदुस्तान में मुसलमानों की बुरी हालत की बात की जाती.  फिर उसने भी अपना ग्रुप बना लिया. मसूद अजहर जैसों के वीडियो सप्लाई किए जाने लगे. शॉपिंग मॉल्स और बाजारों में बम धमाकों का प्लान भी बनाया गया.  लेकिन मंगलवार को बम से साजिद का हाथ जख्मी हो गया. और वो धरा गया.

बेटा पाकिस्तान जाने की तैयारी में, मां कहती है बेटा आतंकी नहीं हो सकता 

सहारनपुर का शाकिर अंसारी भी धरा गया है. पाकिस्तान जाने की तैयारी में था. जैश के चीफ मौलाना मसूद अजहर के भाई तलहा के कांटेक्ट में था. लेकिन उसकी मां को कुछ पता ही नहीं. कहती है बेटा निर्दोष है. दो बेटे और हैं एक डॉक्टर है दूसरा इंजीनियर. पुलिस पकड़ने आई थी. तब भी मना किया था न ले जाओ, किसी ने सुना ही नहीं. इसका किसी आतंकी संगठन से कोई कनेक्शन हो ही नहीं सकता.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement