गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े फेक वीडियो (Amit Shah Deepfake video) मामले में दिल्ली पुलिस की पड़ताल जारी है. पुलिस ने अब अरुण रेड्डी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है. अरुण रेड्डी सोशल मीडिया वेबसाइट X पर ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से एक पेज चलाते हैं.
अमित शाह फेक वीडियो केस में एक और गिरफ्तार, कांग्रेस सोशल मीडिया सेल से कनेक्शन
आरोपी अरुण रेड्डी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की सोशल मीडिया सेल के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं. इसकी चेयरमैन कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत हैं.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार अरुण रेड्डी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की सोशल मीडिया सेल के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं. इसकी चेयरमैन कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अरुण रेड्डी का काम वीडियो बनाने और उसे वायरल करने का है. ये भी जानकारी मिली कि रेड्डी ने कथित तौर पर मोबाइल से सबूत नष्ट करने की कोशिश भी की. फिलहाल रेड्डी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनका फोन जब्त कर लिया है. फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक रेड्डी को 4 मई को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. इससे पहले दिल्ली पुलिस ने डीपफेक वीडियो मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी को तलब किया था. रेड्डी और तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (TPCC) के चार सदस्यों- शिव कुमार अंबाला, अस्मा तसलीम, सतीश मन्ने और नवीन पेटेम को CrPC की धारा 91 और 160 के तहत समन जारी किए गए थे.
29 अप्रैल को असम पुलिस ने मामले में पहली गिरफ्तारी की थी. उसने रीतम सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया था.
27 अप्रैल को मिली थी शिकायतपुलिस को इस मामले से जुड़ी शिकायत 27 अप्रैल को मिली थी. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया वेबसाइट X पर अमित शाह का एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो अमित शाह द्वारा सिद्दीपेट में एक चुनावी सभा में दिए गए भाषण का था. जिसमें छेड़छाड़ कर उसे शेयर किया गया था. शिकायत के बाद इस वीडियो को हटा दिया गया था.
एडिटेड वीडियो में ये दिखाया गया था कि गृह मंत्री अमित शाह ने सभी आरक्षणों को खत्म करने की बात कही है. हालांकि, अमित शाह ने दावा किया था कि धार्मिक आधार पर तेलंगाना में मुसलमानों के लिए आरक्षण खत्म किया जाएगा.
वीडियो: प्रज्जवल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल पर अमित शाह ने कांग्रेस पर क्या सवाल उठाया?









