The Lallantop

जनता लाइन में लगी है और ये 27 लाख के नए नोट लेकर घूम रहे थे

1.5 करोड़ रुपए बदलवाए गए हैं. इतने नए नोट कहां से आ गए?

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने 27 लाख के नए नोटों के साथ दो लोगों को पकड़ा है.
सरकार के नोट बैन वाले फैसले के बाद जनता बैंक और एटीएम के बाहर नए नोट के लिए घंटों लाइन में लगी रहती है. लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो आराम से नए नोटों का कारोबार कर रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने कल दो लोगों को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाहर 27 लाख के नए नोटों के साथ पकड़ा है. ये लोग मुंबई में कुछ एजेंट्स के जरिए पुराने नोट बदल कर नए लाए थे. इन दोनों का नाम अजीत पाल सिंह और राजेंद्र सिंह हैं. पुलिस, आई-टी डिपार्टमेंट और इंटेलिजेंस ऑफिशियल्स की जांच से इस बात का खुलासा हुआ कि ये पैसे संजय मलिक नाम के एक बिजनेसमैन का है. संजय मलिक की हिमाचल प्रदेश में दवा की फैक्ट्री है. अपने दोनों बंदों के गिरफ्तार होते ही संजय मलिक फरार है. https://twitter.com/ANI_news/status/801814821154877440?ref_src=twsrc%5Etfw पुलिस ने बताया, " हम मलिक की तलाश में हैं.  इन्वेस्टीगेशन के दौरान पता चला कि ये पैसे उसने मुंबई से बदलवाए थे. इन दोनों को नोट बदलवाने के एवज में कमीशन मिला था. क्राइम ब्रांच को पता चला है कि मलिक और उसके बंदों ने मिलकर मुंबई से 1.5 करोड़ रुपए के पुराने नोट बदलवाए हैं."
पुलिस के एक ऑफिसर ने बताया, "आगे की जांच के लिए हमने आईटी डिपार्टमेंट को इन्फॉर्म कर दिया है. और इसके लिए हमें मुंबई पुलिस की भी मदद लेनी पड़ेगी. हम उनके संपर्क में हैं. ऐसा लगता है कि मुंबई के कुछ बैंक ऑफिशियल्स भी इसमें शामिल हैं. और एजेंट्स और सब एजेंट्स का एक नेटवर्क है, जो नए नोटों के इस काले खेल को चला रहा है."
दिल्ली पुलिस ने बताया, "दोनों बंदे संपर्क क्रांति से नए नोटों के साथ मुंबई से दिल्ली आ रहे थे. निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बाहर HR12AB 0002 नंबर की गाड़ी इन्हें लेने आई थी. जहां दोनों को पुलिस ने धर लिया. वहां संजय मलिक की बेटी भी थी. पर वो 50 लाख रुपए के साथ मौके से फरार हो गई. दोनों बंदों से पूछताछ के साथ फरार हो चुके बिजनेसमैन की तलाश की जा रही है."

ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है 


 

नोट बैन के बाद पहली बड़ी खुशखबरी नरेंद्र भाई ने दी है

मोदी का मंसूबा टूट रहा है, बैंक खुद ब्लैक मनी को वाइट कर रहे हैं

तो फिर 2019 का लोकसभा चुनाव पेजेन्ट्स एंड वर्कर्स पार्टी ही जीतेगी!

   

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement