बिन मां की एक बच्ची अपने पिता के साथ रह रही थी. तीन साल की बच्ची को जब भूख लगती तो वह पिता को याद करती. बच्ची का पिता उसे खाना देने या दूध देने की बजाय शराब पिलाता था. शराबी पिता बच्ची को दूध की बोतल में शराब भरकर देता था. घटना देश की राजधानी दिल्ली की है. पड़ोसियों ने शिकायत के बाद महिला आयोग ने इस मामले में दखल दिया. बच्ची का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. शराबी पिता के खिलाफ महिला आयोग एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है. क्या है मामला
दिल्ली महिला आयोग की हेल्पलाइन है 181. 5 अप्रैल को इस नंबर पर दिल्ली के प्रेम नगर इलाके से एक कॉल आई. कॉल करने वाले ने महिला आयोग को बताया कि एक बच्ची ने पिछले तीन दिनों से कुछ नहीं खाया है. शिकायत मिलने के बाद महिला आयोग की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने देखा कि बच्ची फर्श पर पड़ी हुई है. उसके आसपास गंदगी फैली हुई थी. बच्ची का पिता भी उसी कमरे में सो रहा था. उसके आसपास शराब की खाली बोतलें पड़ी थीं. पड़ोसियों का कहना है कि शराबी पिता दिन भर शराब पीकर लेटा रहता है. भूख और प्यास की वजह से बच्ची जोर-जोर से रोती तो भी वह नहीं जगता था. क्या कहना है पड़ोसियों का
पड़ोसियों ने बताया कि बच्ची की मां नहीं है. एक साल पहले उसने दुनिया को अलविदा कह दिया था. पिता रिक्श चलाता है. जब वह काम पर जाता तो बच्ची को कमरे में अकेले छोड़ देता था. पड़ोसियों को भी कमरे में नहीं घुसने देता था. पड़ोसियों का कहना है उन्होंने पिता को दूध की बोतल में बच्ची को शराब पिलाते देखा. हमें नहीं पता कि वह बच्ची को कब और कैसे खाना खिलाता था. बच्ची का चल रहा है इलाज
महिला आयोग की टीम जब बच्ची को अस्पताल ले जा रही थी तो पिता ने विरोध किया. वह हिंसा पर उतर आया. इसके बाद महिला आयोग को पुलिस बुलानी पड़ी. पुलिस के आने के बाद बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया. बच्ची का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने पाया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंदे डायपर की वजह से इंफेक्शन था. बच्ची अभी अस्पताल में है. उसका इलाज चल रहा है. पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद उसे शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाएगा. इस मामले में बच्ची के पिता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. दिल्ली महिला आयोग की मीडिया सेल देख रहीं सपना ने लल्लनटॉप को फोन पर बताया कि बच्ची के पिता के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. आज (8 अप्रैल) एफआईआर दर्ज हो सकती है.
रिटायरमेंट मैच में फुटबॉलर को मैदान से उठा ले गया हेलीकॉप्टर
तीन साल की बच्ची को भूख लगने पर दूध की बोतल में शराब भर कर पिलाता था पिता
बच्ची का इलाज चल रहा है, पिता के खिलाफ दर्ज होगा केस
Advertisement

ये सांकेतिक तस्वीर स्टेनली क्यूब्रिक की मूवी 'अ क्लॉकवर्क ऑरेंज' से ली गई है. तस्वीर में नायक निकट भविष्य में दूध से बने एक नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा है.
Advertisement













