दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में आत्महत्या करने वाली मॉडल और इवेंट मैनेजर प्रियंका कपूर की कुछ तस्वीरें आई हैं, इन फोटोज में साफ दिख रहा है कि उन्हें बुरी तरह पीटा गया है.

तस्वीरों में उनकी आंख के नीचे चोट के निशान और सूजन दिख रही है, चेहरा भी बहुत सूजा हुआ है और नाक पर बुरी चोट के बाद पट्टियां लगी हुई हैं.

प्रियंका की इसी साल की शुरुआत में दिल्ली के एक बिजनेसमैन से शादी हुई थी. और होली के दिन उन्होंने आत्महत्या कर ली. पति नितिन को उसकी मौत की वजह बताया जा रहा है. और इन तस्वीरों के सामने आने के बाद ये साफ़ है कि नितिन ने उससे मारपीट की थी. लेकिन कहानी में नया ट्विस्ट आया है और प्रियंका के परिवार वालों ने कहा है कि प्रियंका ने खुदकुशी नहीं की बल्कि उसे मारा गया है. इस मामले में डिम्पी, प्रियंका की बहन बिलकुल श्योर हैं. उनका कहना है कि जिस हालत में प्रियंका की लाश मिली है उससे सुसाइड की खबर पर काफी शक होता है. डिम्पी के मुताबिक़ दरवाज़ा अन्दर और बाहर दोनों तरफ से बंद हो सकता है और चाभी प्रियंका और नितिन दोनों ही के पास होती है. साथ ही जब लाश मिली तो बेड पे आधी झुकी हुई थी. और उसके पैर भी बेड पर थे. जब भी कोई पंखे से लटककर सूसाइड करेगा तो उसके पैर हवा में होने चाहिए. बेड पर पैर होने से कोई मर ही कैसे सकता है.
पढ़िए क्या है मामला- 'नितिन से शादी करना जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी' सुसाइड नोट में क्या था?
मुझे दर्द मालूम है, मुझे खुशी, दुख और दूसरी भावनाएं पता हैं, लेकिन पति ने पहली बार बेबस कर दिया है. नितिन पर मुंबई में रेप का केस दर्ज है. मालूम नहीं था वो मेरे साथ इतना बुरा करेगा. वो एक मात्र इंसान है, जिससे मैं डरती हूं. शादी के एक महीने के बाद ही उसने राक्षस की तरह मुझे मारा. मैंने उससे अपनी फैमली को बुलाने के लिए कहा तो उसने फिर मुझे मारा. मैंने उससे शादी इसलिए की क्योंकि उसने मुझे कहा था कि वह बहुत प्यार करता है.'
'मुझे पूरी जिंदगी खुश रखेगा. लेकिन वही इंसान अब मुझे मेरा घर छोड़ने के लिए कहता है. इस आदमी के साथ रहने के लिए मैंने अपनी मां से भी संबंध खत्म कर लिया था. वो सबसे ज्यादा स्वार्थी है. मुझे लगा मोहब्बत मिलेगी, लेकिन दर्द मिला. नितिन की मां को लगता है कि वह सही इंसान है. पिछले 3 रात से नितिन घर पर नहीं आया है. उसने व्हाट्स ऐप मैसेज किया है कि मैं घर खाली कर दूं. अब मेरे पास कोई और रास्ता नहीं है.'