अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक रेस्टोरेंट के बाहर भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली मारने के बाद आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन कुछ ही देर बाद पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला. पुलिसवालों के साथ आमना-सामना होने पर उसने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई. आरोपी मृतका से शादी करना चाहता था और करीब एक साल से उसका पीछा कर रहा था.
शादी नहीं की तो गोली मार दी... अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की हत्या, आरोपी ने खुद भी जान दी
America के California में एक भारतीय मूल के शख्स ने भारतीय मूल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के घिरने पर उसने कथित तौर पर अपनी भी जान दे दी. मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई. क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो का है. 8 सितंबर को शहर के आर्डेन-आर्केड इलाके में 'पनेरा ब्रेड' रेस्टोरेंट के बाहर यह हमला हुआ. मृतका की पहचान शालिनी ठाकुर (38) के तौर पर हुई है.
हत्या का आरोप 22 साल के रोहित रोहित पर लगा. वह मूल रूप से भारत का रहने वाला था और साल 2023 में अमेरिका गया था. अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के अनुसार, वह वहां एक बिना दस्तावेजों वाला अप्रवासी था.
पुलिस के मुताबिक, शालिनी अपने वर्कप्लेस 'डोरडैश' पिकअप के जरिए रोहित को जानती थीं. यहां वे वेट्रेस का काम करती थीं. अधिकारियों ने बताया कि हमले के दौरान शालिनी ने भागने की कोशिश की, लेकिन रोहित ने उनका पीछा किया और कई लोगों के सामने उन्हें कई बार गोली मारी.
शालिनी के गिरने के बाद, रोहित ने नजदीक से उनके सिर में एक और गोली मारी. सूचना मिलने पर पहुंचे अधिकारियों को शालिनी रेस्टोरेंट के बाहर बेसुध हालत में मिलीं. मेडिकल टीम ने उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया.
खुद को भी मारी गोलीसैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ ऑफिस के सहायक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट अमर गांधी के मुताबिक, गवाहों के जरिए संदिग्ध की गाड़ी की आखिरी लोकेशन जल्द ही पता चल गई. कुछ ही मिनटों बाद गाड़ी ईस्टबाउंड हाईवे 50 पर मिली. पुलिस भी उस लोकेशन पर पहुंच गई.

उन्होंने बताया कि जब पुलिस अधिकारियों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, तो रोहित ने जोर से ब्रेक लगाया और गाड़ी हाईवे पर रोक दी. पुलिस के बयान के मुताबिक, संदिग्ध रोहित ड्राइवर की सीट पर बेसुध हालत में मिला. उसकी मौत हो गई थी. पुलिस ने बताया कि ऐसा लगा कि उसने खुद को गोली मारी है.
शादी करना चाहता था रोहितसैक्रामेंटो बेस्ट न्यूज चैनल KCRA 3 के मुताबिक, शालिनी ठाकुर की मां सुदेश कुमारी ने बताया कि रोहित लगभग एक साल से शालिनी का पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था. उन्होंने कहा कि रोहित उनकी बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन उम्र में अंतर की वजह से शालिनी ने मना कर दिया था. दोनों के बीच 8 सितंबर दोपहर 1:58 बजे फोन पर बात हुई थी, जो गोलीबारी से लगभग एक घंटा पहले की बात है.
शालिनी ने अपनी मां से कहा था कि वे 15 मिनट में वापस फोन करेंगी, लेकिन उनका फोन नहीं आया. शालिनी के पिता का दो साल पहले ही निधन हो चुका है. सुदेश ने कई ऐसी कॉल और मैसेज दिखाए जिनका कोई जवाब नहीं मिला था. इनमें ‘प्लीज मुझे कॉल करो’ और ‘मैं तुम्हारे लिए परेशान हूं’ जैसे मैसेज शामिल थे.
ये भी पढ़ें: भारतीय हूं, मुसलमान हूं... ये बोलते ही शख्स को 15 बार चाकू मारा
महीनों तक पीछा कियाकोर्ट के दस्तावेजों से पता चलता है कि पीछा करने का सिलसिला सितंबर 2025 के आसपास शुरू हुआ था. धीरे-धीरे रोहित का व्यवहार और ज्यादा खराब होता गया. वह घंटों तक शालिनी के घर के बाहर इंतजार करता, उसकी गाड़ी के टायर की हवा निकाल देता और पीछा करने के लिए कार के नीचे 'एप्पल एयरटैग' लगा देता.
उसकी इन्हीं हरकतों से परेशान होकर शालिनी ठाकुर ने पुलिस के कहने पर 'रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर' ले लिया था. इसके तहत आरोपी पीड़िता का पीछा नहीं कर सकता था. लेकिन फिर भी रोहित ने इसका उल्लघंन किया. वह शालिनी पर शादी करने पर दबाव बनाता रहा और उसका पीछा करता रहा.
वीडियो: अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति ने 71 साल के Paedophile की हत्या करने के पीछे क्या कारण बताया?










