आपने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट देखा? पहले की बात नहीं हो रही, आज की बात कर रहे हैं. नए साल के पहले दिन की. अगर नहीं देखा तो देखिएगा. बात ये है कि उन्होंने अपने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए थे 31 दिसंबर, 2020 को. अकाउंट एकदम साफ कर दिया था. एक भी पोस्ट नहीं था. हालांकि 1 जनवरी 2021 के दिन दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब एक ऑडियो नोट पोस्ट कर न्यू ईयर विश किया है. पहले की स्थिति देखिए-
दीपिका पादुकोण ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सारे पोस्ट डिलीट कर दिए!
अब ऑडियो मैसेज शेयर किया है.


दीपिका का एक जनवरी को साढ़े 12 बजे के पहले का अकाउंट, कुछ यूं दिख रहा था.आपमें से कई सोच रहे होंगे कि ऐसा हुआ क्यों है? कहीं उनका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया? लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है. हालांकि वजह तो अभी किसी को पता ही नहीं है, क्योंकि दीपिका ने ऐसा क्यों किया, उन्होंने बताया ही नहीं. दीपिका ने पहले अपना हैंडल एकदम ब्लैक कर लिया था. कवर फोटो डीपी सब ब्लैक. फिर उसके बाद डीपी अपडेट की और इंडिया टुडे मैग्ज़ीन की कवर फोटो लगाई.
कवर फोटो क्यों?
बता दें कि इस मैग्ज़ीन में इंडिया टुडे के 45वें स्थापना दिवस पर 45 हस्तियों के लाइफ के कुछ किस्से पब्लिश हुए थे. इसमें दीपिका के जीवन से जुड़ा भी एक छोटा सा किस्सा था. तो उसकी डीपी लगाकर दीपिका ने ही अपने पोस्ट को हटा दिया था. लेकिन ऐसा क्यों किया है. इसकी जानकारी नहीं दी.
अब अपडेट हो गया
अभी जब हमने उनका अकाउंट खोला 12.30 के करीब, तो उन्होंने अपना अकाउंट अपडेट किया. जिसमें उन्होंने अपनी एक डीपी लगाई और एक वॉइस नोट शेयर किया, जिसमें वो सभी को नए साल की शुभकामनाएं दे रही हैं. सभी के और खुद के लिए भी स्वस्थ रहने की कामना कर रही हैं.
दीपिका ने अब अपना सोशल मीडिया हैंडल अपडेट किया है.इससे शायद आप ये अनुमान लगा सकते हैं कि दीपिका नए साल में अपनी लाइफ अब नए सिरे से शुरू करना चाहती हैं. इसीलिए उन्होंने हैंडल्स को एकदम फ्रेश स्टार्ट किया. सभी पुराने पोस्ट हटाकर नए पोस्ट शेयर किए.
वैसे दीपिका के इंस्टा पर 52.5 मिलियन फॉलोवर्स हैं और ट्विटर पर 27.7 मिलियन. फिलहाल वह रणवीर सिंह के साथ राजस्थान में हैं. वेकेशन इंजॉय कर रही हैं. दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म, 'महाभारत', शाहरुख खान की 'पठान' और प्रभास के साथ बन रही एक फिल्म में नज़र आ सकती हैं.






















