बूढ़े ने झूलाघर में 6 साल की बच्ची से किया सेक्सुअल असॉल्ट
बिटिया ने बताया कि झूलाघर वाली आंटी के ससुर बहुत गंदे हैं. जब आंटी चली जाती थी, तो वो उसके साथ गंदी बात करते थे.
Advertisement

img - thelallantop
जून-जमाना कितना खराब हो गया. गोद के बच्चों को अकेला छोड़ना भी सेफ नहीं रह गया है. गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसाइटी में एक झूलाघर (क्रेच) में बच्ची के साथ सेक्सुअल असॉल्ट की खबर आई है. आरोपी का नाम अरुण सिन्हा था. छोटी सी बच्ची थी, 6 साल की. मम्मी-पापा दोनों नोएडा में MNC में काम करते थे. काम के घंटों के दौरान बच्ची को झूलाघर में छोड़कर जाते थे. सुबह छोड़ते शाम को वापस ले जाते. इधर कुछ दिन से बच्ची की तबियत ठीक नहीं रहती थी. मम्मी ने बिटिया से पूछा तो उसने बताया कि झूलाघर वाली आंटी के ससुर बहुत गंदे हैं. जब आंटी चली जाती थी, तो वो उसके साथ गंदी बात करते थे. बच्ची ने बताया तो मां-बाप ने पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया. बुढ़ऊ धरा गए हैं.
Advertisement













