एयरलाइन कहीं की हो, टिकट बुकिंग चेंज या रीशेड्यूल करने में भेजा फ्राई कर देती हैं. और कभी-कभी तो बेरहम तक हो जाती हैं. अमेरिका की एक महिला अपने पति के साथ घूमने निकली. उन्होंने न्यूजीलैंड की यात्रा के लिए आने-जाने के टिकट बुक किए थे. लेकिन यात्रा के दौरान महिला को पता चला कि उसे कैंसर हो गया है. उसने इस जानकारी के साथ एयर न्यूजीलैंड एयरलाइन को रिटर्न टिकट रीशेड्यूल करने को कहा तो उसने दंपती से साढ़े छह लाख रुपये एक्स्ट्रा वसूल लिए. मतलब ये तक नहीं देखा कि महिला ने किस वजह से रिटर्न टिकट में चेंज करवाया.
यात्रा के बीच महिला को कैंसर का पता चला, एयरलाइन ने फिर भी रीशेड्यूल के 6.5 लाख वसूले!
पीड़ित दंपती का नाम टॉड और पेट्रीसिया है. अमेरिका में रहते हैं. न्यूज़ीलैंड घूमने गए थे. उन्होंने वहां की एयरलाइन एयर न्यूज़ीलैंड से आने जाने के टिकट बुक किए थे. टिकट बिज़नेस क्लास की थी. लेकिन सफर के बीच ही पेट्रीसिया के डॉक्टर ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके कैंसर टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

पीड़ित दंपती का नाम टॉड और पेट्रीसिया है. अमेरिका में रहते हैं. न्यूज़ीलैंड घूमने गए थे. उन्होंने वहां की एयरलाइन एयर न्यूज़ीलैंड से आने जाने के टिकट बुक किए थे. टिकट बिज़नेस क्लास की थी. लेकिन सफर के बीच ही पेट्रीसिया के डॉक्टर ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके कैंसर टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पेट्रीसिया के साथ टॉड के लिए भी ये खबर सदमा देने वाली थी.
स्थानीय मीडिया आउटलेट रेडियो न्यूजीलैंड के मुताबिक पेट्रीसिया के डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनके पास केवल 4 महीने बचे हैं. उन्हें इलाज के लिए तुरंत वापस आना होगा. ऐसे में ना चाहकर भी कपल को रिटर्न टिकट रीशेड्यूल कराने की रिक्वेस्ट एयरलाइन से करनी पड़ी. उन्होंने ये बताया कि पत्नी को पित्ताशय का कैंसर कन्फर्म हुआ है, इसलिए वापस जा रहे हैं. लेकिन एयरलाइन को इस मजबूरी से कोई लेना-देना नहीं था. उसे तो एक्स्ट्रा पइसा छापने का मौका मिल गया था जिसे उसने कायदे से भुनिया. आरोप है कि एयरलाइन ने साढ़े छह लाख रुपये बतौर अतिरिक्त शुल्क कपल से वसूले.
इस अनुभव को लेकर टॉड ने बताया,
“हमने अप्रैल तक रहने के लिए न्यूयॉर्क से ऑकलैंड की बिजनेस क्लास की यात्रा की थी. यात्रा के कुछ दिन बाद पेट्रीसिया की बीमारी के बारे में पता चला. डॉ. ने तुरंत घर आने के लिए कहा. टिकट के लिए जब एयरलाइंस को फोन किया तो पता चला किराए के लिए 37500 न्यूजीलैंड डॉलर देने पड़ेंगे. कॉल पर मैंने बताया कि मेरी पत्नी गंभीर रूप से बीमार है, और हमें वापस जाना बहुत आवश्यक है. लेकिन वे बार-बार कहते कि यात्रा करनी है तो पूरा पैसा लगेगा."
टॉड ने आगे बताया,
"ऐसा नहीं लग रहा था कि इतना महंगा किराया हो सकता है. वे मुझसे जो शुल्क ले रहे थे वह मौजूदा किराये से चार गुना अधिक था. मैं उचित किराये को लेकर उनसे घंटों बात करता रहा, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया. हम मजबूर थे. हमें किराया देना पड़ा.”
हालांकि बाद में एयर न्यूजीलैंड ने इस वाकये पर ध्यान दिया और कपल से माफी मांगी. उन्होंने अपनी गलती के लिए पूरा पैसा भी वापस किया. वहां की जनरल मैनेजर अलीशा आर्मस्ट्रांग ने एक बयान में कहा कि कंपनी "अपने कस्टमर को दी जाने वाली सुविधाओं और उनके देखभाल के लिए उचित ध्यान रखती है.
एयरलाइन ने माना कि वो ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. इस मामले में उसके नियमों को सही से पालन नहीं किया गया.
ये भी पढ़ें- खाने की लाइन में खड़े फिलिस्तीनियों को गोली मारे जाने के बाद अमेरिका बोला- ‘अब हम भी खाना भेजेंगे’
वीडियो: निखिल गुप्ता, जिस पर अमेरिका ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साज़िश रचने का आरोप लगाया है










