The Lallantop

प्रेमी जोड़े को पीट-पीट किया अधमरा, लड़की ने ज़हर खाया

उत्तर प्रदेश में एक प्रेमी जोड़े को पीटा गया. लड़के को अधमरा कर दिया, लड़की ने ज़हर खा लिया. दोनों अस्पताल में हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
प्यार का मामला हो और बवाल न कटे. कहीं कहीं ऐसा होना मुश्किल ही है. इस बार मामला उत्तरप्रदेश के मैनपुरी इलाके का है. यहां एक प्रेमी जोड़े को गांव वालों ने बुरी तरह पीट दिया. लड़का-लड़की दोनों गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं. हुआ यूं कि लड़की के घरवालों ने लड़का और लड़की को आपत्तिजनक हालत में पाया. दोनों को वहां पीटना शुरू कर दिया. पीटते पीटते थक जाने पर न दोनों को घसीट कर बीच गांव में ले गए. लड़की के घरवालों ने लड़के को पेड़ से बांध दिया. तब तक पीटा जब तक वो बेहोश नहीं हो गया. लड़की को घर वापस लाकर पीटा गया. घटना के बाद पिटाई और अपमान से आहत लड़की ने ज़हर खा लिया. मैनपुरी के एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि उन्हें गांव में किसी लड़की के बलात्कार और हत्या की खबर मिली थी. दलबल के साथ मौके पर पहुंचने पर मालूम चला कि मामला बलात्कार का नहीं था. लड़की ज़िंदा थी पर बेहोश थी. गांव वाले दोनों को घेर कर खड़े थे. लड़का बुरी तरह चोटिल हो चुका था. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

Advertisement
Advertisement