The Lallantop

सीमा हैदर भारत में किस तिकड़म से घुसी थी? बड़ा सच पता लगते ही SSB ने हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया

कैसे नेपाल के रास्ते बस से अपने चार बच्चों के साथ भारत में घुसी थी सीमा हैदर?

Advertisement
post-main-image
सीमा हैदर की बस चैक करने वाला कॉन्सटेबल सस्पेंड (फोटो- इंडिया टुडे)

सीमा हैदर वाले मामले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की जांच जारी है. इस बीच खबर आई है कि SSB ने अपने एक हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है. ये वही कॉन्स्टेबल है जिसने भारत-नेपाल बॉर्डर पर सीमा हैदर की बस की चैकिंग की थी. वही बस जिसमें बैठकर सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत में घुसी थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसियों ने SSB को ये पता लगाने के लिए कहा था कि सीमा कराची से नोएडा पहुंचने के लिए नेपाल से भारत में कैसे पहुंची. जांच के बाद SSB ने अपने एक ऑर्डर में खुनवा चेकपोस्ट के हेड कॉन्स्टेबल को दोषी ठहराया है.

हेड कॉन्स्टेबल ने क्या बताया था?

हेड कॉन्स्टेबल का नाम चंद्र कमल कलिता है. वो 43 बटालियन SSB का हिस्सा हैं और उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर के रहने वाले हैं. ऑर्डर में लिखा है कि हेड कॉन्स्टेबल चंद्र कमल ने सीट नंबर 28 को खाली बताया. साथ ही सीट नंबर 37, 38, 39 वाले पैसेंजरों की उम्र 14, 13 और 8 साल बताई. उनका नाम और जेंडर मेंशन किए बिना. लिखा है कि उसने झूठ बोला और प्रोटोकॉल के तहत सभी 35 यात्रियों की जांच करने के दावे में धांधली हुई.

Advertisement

आदेश में आगे कहा गया है कि हेड कॉन्स्टेबल सीमाओं की सुरक्षा की रक्षा करने और भारत के क्षेत्र में अनधिकृत प्रवेश को रोकने के अपने मुख्य कर्तव्य में विफल रहा है. 

ये भी पढ़ें- सीमा हैदर की अंग्रेजी जबरदस्त निकली, ISI से लिंक का शक क्यों? पता चल गया

सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली हैं. उनका कहना है कि वो सचिन से प्यार के चलते नेपाल के रास्ते भारत आ गईं. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि, अदालत ने उन्हें जमानत पर छोड़ दिया है. सीमा फिलहाल सचिन के घर में रह रही हैं. सचिन और सीमा का कहना है कि उन दोनों ने शादी कर ली है.

Advertisement

सीमा का कहना है कि PUBG गेम खेलते हुए उन्हें सचिन से प्यार हो गया था. सीमा ने हिंदू धर्म अपनाने की बात कही है. उनका कहना है कि उन्हें भारत और हिंदू धर्म बहुत अच्छा लगता है. सीमा साफ कहती हैं कि वे पाकिस्तान वापस नहीं जाएंगी. वहां के लोग उन्हें जान से मार देंगे. चाहे जो भी हो वो यहीं रहना चाहती हैं और अपनी जिंदगी सचिन के साथ बिताना चाहती हैं.

वीडियो: सोशल लिस्ट: अंजू पहुंची पाकिस्तान, धर्म, शादी, सीमा हैदर कनेक्शन, छुपे राज़ पर लोगों ने गप्प फैला दी

Advertisement