कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक मिलिट्री बेस में भीषण आग लग गई. घटना में कई लोगों की मौत होने और घायल होने की खबर है. ये सैन्य ठिकाना एडमोंटन से लगभग 180 किलोमीटर साउथ-ईस्ट में स्थित वेनराइट शहर के पास मौजूद है. इस क्षेत्र के सांसद डेन लॉयड ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें खबर मिली है कि सैन्य अड्डे पर एक विस्फोट और आग लगने के बाद बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं.
कनाडा के मिलिट्री बेस में भीषण आग, कई लोगों की मौत; अस्पतालों में इतने लोग कि सब चरमरा गया
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एडमोंटन से करीब 180–210 किलोमीटर दूर स्थित Canadian Forces Base Wainwright में एक गंभीर घटना के बाद भीषण आग लग गई. रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने मौतों और लोगों के घायल होने की पुष्टि की है.

डेन लॉयड के पोस्ट के अनुसार, तेज हवाओं ने इस आग को और भी गंभीर बना दिया है. हालांकि, अधिकारियों ने इस घटना के बारे में कोई डिटेल्ड जानकारी नहीं दी है. उस समय विस्फोट होने के बारे में भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. वहीं, कनाडा के पब्लिक ब्रॉडकास्टर, सीबीसी न्यूज ने एक इमरजेंसी केयर डॉक्टर के हवाले से बताया कि एडमोंटन में 'कोड ऑरेंज' घोषित कर दिया गया है.
अस्पतालों की व्यवस्था चरमराईएडमोंटन के रॉयल एलेक्जेंड्रा हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉ. वॉरेन थिर्स्क के मुताबिक, वेनराइट से शहर के कई अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीजों को लाए जाने के कारण ‘क्राइसिस रिस्पॉन्स प्रोटोकॉल’ लागू कर दिया गया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. वॉरेन थिर्स्क ने बताया कि वेनराइट के अस्पतालों में लोगों की इतनी ज्यादा संख्या है कि वहां की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है.
(यह भी पढ़ें: ट्रंप के 'टैरिफ वार' के जवाब में कनाडा का पलटवार, अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर लगाया 50% तक टैक्स)
वीडियो में दिखी आग की लपटें, वोटिंग रोकी गईसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आग की लपटों के साथ धुएं का एक विशाल गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है. इस बीच, 'इलेक्शंस अल्बर्टा' ने बताया कि अल्बर्टा जनमत संग्रह (रेफरेंडम) के लिए चल रही वोटिंग के दौरान, उन्होंने वेनराइट पोलिंग स्टेशन को बंद कर दिया है.
ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उन्हें सूचना मिली थी कि तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस बारे में जानकारी देते हुए X पर लिखा,
अल्बर्टा के CFB वेनराइट में एक गंभीर घटना हुई है, जिसमें भीषण आग लग गई है.
वहीं, रक्षा मंत्री डेविड मैकगिन्टी ने बताया कि इस घटना में कुछ लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी संवेदनाएं उन सभी बहादुर पुरुषों और महिलाओं के साथ हैं, जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं.
वीडियो: दुनियादारी: डॉनल्ड ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ क्यों लगाया?













